ब्रेकिंग न्यूज़

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत से आमजन में खुशी का माहौल- देवेंद्र सिंह दादू

ar 728 ad
AR News Live

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत से आमजन में खुशी का माहौल- देवेंद्र सिंह दादू

न्यायपालिका की जीत हुई और भाजपा के राजनीतिक द्वेष की खुली पोल – दादू

एक बार पुनः संसद में दिखेंगे राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट से सुप्रीम राहत

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

गलत बयानी को आधार मानते हुए भाजपा ने राजनीतिक द्वेष के कारण जन नेता आदरणीय राहुल गांधी को गलत तरीके से प्रताड़ित किया उनका अपमान किया। संसद में जनता की आवाज उठाने वाले राहुल गांधी को संसद से बाहर किया क्योंकि भाजपा इस बात से डरती थी कि कहीं बड़े-बड़े उद्योगपतियों के अच्छे रिश्ते जनता को ना पता चल जाए लेकिन अब भाजपा के मंसूबे पर सुप्रीम कोर्ट ने पानी फेर दिया है और अपने निर्णय में राहुल गांधी को जबरदस्त राहत दी है। जिसके कारण पूरे देश में खुशी का माहौल है और ऐसा प्रतीत है कि राहुल गांधी पुनः जनता की आवाज को संसद में बुलंद करेंगे। उपरोक्त चर्चा के दौरान मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस जिला इकाई सीधी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू ने बताया कि भाजपा द्वारा राजनीतिक द्वेष के कारण एक बयान को लेकर बीजेपी नेता और गुजरात सरकार में मंत्री रहे पूर्णेश मोदी ने मानहानि का मुकदमा दायर किया था। मार्च 2023 में सूरत की निचली अदालत ने राहुल गांधी को दोषी मानते हुए 2 साल की सजा सुनाई थी। खास बात ये है कि इस आरोप में राहुल गांधी को अधिकतम सजा दी गई थी। यानि अगर निचली अदालत ने एक दिन भी सजा कम दी होती तो राहुल गांधी की संसद सदस्यता पर असर न पड़ता।

लेकिन जानबूझ कर ऐसा किया गया। न्याय अभी भी जिंदा है और देश न्यायपालिका से ही चल रहा है। जब मार्च 2023 में निचली अदालत से 2 साल की सजा मिलने के बाद उनकी लोकसभा सदस्यता समाप्त हो गई थी। अब सुप्रीम कोर्ट से सजा पर रोक के बाद राहुल गांधी एक बार फिर लोकसभा में लौटने के लिए तैयार हैं। यह सत्य की जीत है। भारत की जनता की जीत है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button