क्राइम

“शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार और भेजा जेल!”

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। थाना अमिलिया क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी तौसीफ रजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन और एसडीओपी चुरहट आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देश पर इस मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की गई।

मामले का संक्षिप्त विवरण

थाना अमिलिया में अपराध क्रमांक 43/2025 के तहत धारा 376, 376(2)(N) में प्रकरण दर्ज किया गया था। पीड़िता की शिकायत के अनुसार, आरोपी तौसीफ रजा (पिता मकबूल, उम्र 20 वर्ष, निवासी दिउली खास) ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने पीड़िता को अपने घर में पत्नी का दर्जा दिया लेकिन बाद में शादी करने से इनकार कर दिया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई  

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी अमिलिया ने तत्काल एक टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। 13 फरवरी 2025 को सुबह 10 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अमिलिया-सिहावल मोड़ से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पुष्टि हुई कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए थे, जिसके आधार पर पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया।

आरोपी को जेल भेजा गया 

माननीय न्यायालय में पेशी के बाद आरोपी का वारंट जारी हुआ, जिसके बाद उसे पड़रा जिला जेल, सीधी भेज दिया गया।

 

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम

इस महत्वपूर्ण गिरफ्तारी में थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडे, उपनिरीक्षक इंद्राज सिंह, सहायक उपनिरीक्षक लालमणि बंसल, प्रधान आरक्षक विक्रम सिंह बघेल, आरक्षक संदीप गुर्जर, सैनिक शिवदत्त द्विवेदी और नीरज पटेल की भूमिका सराहनीय रही।

पुलिस का संदेश

सीधी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि वे किसी भी प्रकार के अपराध की जानकारी रखते हैं तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button