सीधी

सीधी में प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम आयोजित, ग्राम विकास समितियों को कृषि, वित्तीय प्रबंधन और नशा मुक्ति का प्रशिक्षण

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा विकासखंड सीधी में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र सभागार में ‘प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम’ के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को कृषि, सामाजिक नेतृत्व, वित्तीय प्रबंधन, दस्तावेजीकरण और नशा मुक्ति जैसे विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

कृषि विशेषज्ञों ने बताए आधुनिक खेती के तरीके

कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक एस.एस. गौतम ने धान, दलहन और सब्जी फसलों की वैज्ञानिक खेती, संतुलित पोषण प्रबंधन तथा कम लागत में अधिक उत्पादन के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी बनाने की सलाह दी।

नशा मुक्ति पर युवाओं से की अपील

जमोड़ी थाना के एएसआई गोविन्द लाल ने नशा मुक्ति पर संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, रोजगार और समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने तथा गांवों में जनजागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया।

सामाजिक नेतृत्व और पारदर्शिता पर जोर

जिला समन्वयक मुकेश कुमार गौर ने कहा कि ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां ग्रामीण विकास की महत्वपूर्ण सामाजिक इकाइयां हैं। वहीं विकासखंड समन्वयक अनिल पाठक ने स्वैच्छिकता, पारदर्शी कार्यप्रणाली और व्यवस्थित दस्तावेजीकरण के महत्व पर प्रकाश डाला।

प्रशिक्षण के दौरान रामजी तिवारी ने रोकड़ बही संधारण, आय-व्यय लेखांकन, वित्तीय अनुशासन और अभिलेख प्रबंधन की व्यावहारिक जानकारी दी।

आगामी अभियानों को सफल बनाने का लिया संकल्प

कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने आगामी स्वैच्छिकता पर्व, नवांकुर सखी हरियाली यात्रा, तिरंगा यात्रा, सीएमसीएलडीपी नवीन सत्र प्रवेश, आदर्श ग्राम अभियान, नशा मुक्ति अभियान, दस्तक अभियान और कैच द रेन जैसे कार्यक्रमों को जनसहभागिता के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में विकासखंड सीधी के सीएमसीएलडीपी परामर्शदाता, नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button