भीषण आग की आगोश मे जला गरीब का आशीयना

भीषण आग की आगोश में जला गरीब का आशियाना, मुख्यालय मे नहीं रहता अधिकारियों का ठिकाना!*
सिहावल : बीती रात तकरीबन शाम 8:00 बजे ब्लॉक मुख्यालय के समीप लगभग 1 किलोमीटर के अंदर ही, दुधमनिया ग्राम पंचायत के धुब्बार ग्राम निवासी कृषक राम अवतार पटेल के आवासीय मकान में शार्ट सर्किट की वजह से लगी भीषण आग और आग पर काबू पाने हेतु परिजनों ने मचाई चीख-पुकार काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया | परिजनों द्वारा बताया गया कि संबंधित अधिकारियों को सूचना देने के तकरीबन घंटों बाद भी प्रशासनिक स्तर से कोई मदद नहीं मिली | ग्रामीण जनों के सहयोग से ही आग पर काबू पाया गया किंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी और आग ने अपना विकराल रूप धारण कर घर के अंदर रखी सामग्री को अपनी आगोश में ले जलाकर मकान सहित खाक कर दिया |
उक्त घटना में किसी तरह की जनहानि की कोई वारदात सामने नहीं आई किंतु गरीब के आशियाने को आग ने अपने आगोश में लेकर उसे बेघर कर ही दिया | किंतु हैरानी की बात यह है कि ब्लॉक मुख्यालय से महज 1 किलोमीटर के अत्यंत समीप होने के बावजूद भी किसी प्रकार की मदद की बात तो दूर प्रशासनिक अमले ने उक्त घटना स्थल पर पहुंचकर खबर लिखे जाने तक जायजा भी नहीं लिया | ब्लॉक मुख्यालय में प्रशासनिक व्यवस्था का अंदाजा इसी घटना से सहज ही लगाया जा सकता है | आखिर कब तक उपलब्ध हो पाएगी ब्लॉक स्तर में दमकल (अग्निशमन) फायर बिग्रेड की सुविधा l




