ब्रेकिंग न्यूज़

मतदान अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक किया मतदान

ar 728 ad
AR News Live

मतदान अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक किया मतदान

 

सामान्य प्रेक्षक श्री कपासी तथा कलेक्टर श्री मालवीय ने प्रक्रिया का किया अवलोकन

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी l कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साकेत मालवीय के निर्देशन में पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 सीधी में दो पालियों में प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। 08 से 11 नवंबर तक यह प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मतदान दल में शामिल अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मालवीय, सामान्य प्रेक्षक शिवानंद कपासी (आईएएस), मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे तथा अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश शाही द्वारा मतदान के लिए की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। इसके साथ ही अभ्यर्थियों तथा उनके अभिकर्ताओं द्वारा भी इस प्रक्रिया का अवलोकन किया गया।

 

प्रशिक्षण स्थल पर जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए पृथक-पृथक काउंटर बनाये गए थे। काउंटर में मतों की गोपनीयता बनाये रखने के समुचित प्रबंध किए गए थे। प्रथम पाली का प्रशिक्षण सम्पन्न होने के बाद मतदान दल के सदस्यों द्वारा पूरे उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी पोस्टल बैलेट डॉ पीएल मिश्रा द्वारा जानकारी देकर बताया गया कि प्रथम सत्र में विधानसभा क्षेत्र 76-चुरहट में 101, 77-सीधी में 116, 78-सिहावल में 100 तथा 82-धौहनी में 72 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। द्वितीय सत्र के प्रशिक्षण के बाद भी मतदान किया गया।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button