ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विशाल सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने भरी हुंकार,कमलेश्वर ने मांगा समर्थन

ar 728 ad
AR News Live

चुरहट में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विशाल सभा को आज संयुक्त रूप से पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया तथा पूर्व मंत्री भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्य समिति सदस्य कमलेश्वर पटेल ने संयुक्त रूप से संबोधित किया। राहुल भैया स्व इंद्रजीत कुमार का स्मरण करते हुए कहा उन्होंने जीवन में कभी नफा नुकसान के लिए राजनीति नहीं की। यहां तक कि जब तिवारी कांग्रेस बनी तो दाऊ साहब के साथ उन्होंने मंत्री पद को दांव में लगा दिया। हर चुनाव में मंत्री जी एक साथ पर्चा भरते थे। कभी मुहूर्त नहीं देखा। दाऊ साहब के साथ मंत्री जी का संबंध एक दिन का नहीं था। विश्वास का यह संबंध जीवन भर का था। राहुल भैया ने कमलेश्वर पटेल को होनहार युवक बताते हुए कहा हमारे नेता राहुल गांधी ने कमलेश्वर भाई को सी डब्लू सी का सदस्य बनाया है। दाऊ साहब भी सदस्य थे। जो स्थान दाऊ साहब का था, वह स्थान आज कमलेश्वर पटेल का है। यह हम सभी के लिए गौरव की बात है।

अजय सिंह राहुल ने 1980 के चुनाव का हवाला देते हुए कहा- स्वर्गीय इंदिरा जी जब आई थी मैंने ही मंत्री जी का परिचय उनसे कराया था। स्व इंदिरा जी ने कहा था सीधी जिले की सभी सीटें जीतना चाहिए। तब सीधी अविभाजित जिला था। कांग्रेस पार्टी ने सभी 6 सीटें जीते थी। आज फिर वक्त आ गया है। इतिहास दोहराने की जरूरत है। हम लोग मिलकर सीधी सिंगरौली की सभी सात सीटें जीतेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की और कहा कि मतदान में बहुत कम दिन शेष बचे हैं। कटाई का काम ठंडे बस्ते में डाल दें। वोटो की कटाई शुरू कर दें। जिससे भोपाल तक यह संदेश चला जाए की सीधी जिला के कांग्रेस संगठन में एकता कायम है।

 

 

 

पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रदेश देश के भविष्य का चुनाव है। संविधान बचाने और न्याय पाने का चुनाव है। यह तभी संभव है जब कांग्रेस की सरकार बनेगी। इसलिए आप सभी मनमुटाव, भेदभाव भुलाकर अपना और प्रदेश का भविष्य सुरक्षित करें। स्वर्ग की दाऊ साहब और पिताजी ने हमें यही सिखाया था।उसी से प्रेरणा लेकर काम करना चाहिए। हम लोग मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। कोई हमें अलग नहीं कर सकता।बीजेपी का चरित्र जगजाहिर है। जिला प्रदेश में अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक, पिछड़े वर्ग समुदाय के साथ क्या हो रहा है उन्हें कैसे प्रताड़ित किया जा रहा है ,आरक्षण छीना जा रहा है ,इसलिए मतदान में यदि आपने गलत बटन दबाया तो आगे बहुत तकलीफ होगी। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस सौ फ़ीसदी जीत रही है। भाजपा की विदाई सुनिश्चित है। इसलिए आप भी कमर कस लें। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाएं।

कार्यकर्ताओं की सभा को जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष रतीभान पटेल, जिला पंचायत सदस्य बृजेंद्र पटेल, नगर पंचायत चुरहट के पूर्व अध्यक्ष राम विलास पटेल, भारत सिंह, नगर पंचायत चुरहट के उपाध्यक्ष अजय पांडे, मडवा सरपंच सुनील चौधरी ने भी संबोधित किया। मीटिंग में कोस्टा सरपंच गुरु प्रसाद कोल,विवेक कोल सहित चुरहट विधानसभा के विभिन्न ब्लॉक, मंडल, सेक्टर, पन्ना के पदाधिकारी और भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभा का संचालन अजय भारती ने किया।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button