ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस के कारण सीधी का विकास 40 वर्ष पीछे, इसे दे मुंहतोड़ जवाब — रीती पाठक

ar 728 ad
AR News Live

कांग्रेस के कारण सीधी का विकास 40 वर्ष पीछे, इसे दे मुंहतोड़ जवाब — रीती पाठक

भाजपा प्रत्याशी का धुआंधार जनसंपर्क जारी

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी। कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है, जिसने गरीबों का शोषण किया है। उनके उत्थान की कभी चिंता नहीं की। भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हुए अपने आप को अमीर बनाया। कांग्रेस के राज्य में सीधी का विकास 40 वर्ष पिछड़ा हुआ है।

उक्त आशय के विचार भारतीय जनता पार्टी की सीधी विधानसभा की प्रत्याशी एवं सांसद श्रीमती रीती पाठक ने नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 6 में विशाल जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहीं।

भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद श्रीमती रीति पाठक ने कांग्रेस को खरी-खरी सुनते हुए बिना नाम लिऐ कहा कि कांग्रेस ने सीधी जिले को कभी आगे नहीं बढ़ने दिया, जबकि यहां से मुख्यमंत्री हुए, शिक्षा मंत्री हुए, राज्यपाल हुए, उसके बाद दो दो, तीन तीन मंत्री सीधी जिले से हुआ करते थे, किंतु सीधी का विकास भारतीय जनता पार्टी के राज्य में हुआ।

 

कांग्रेस ने सीधी को विकास से रखा दूर

भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद श्रीमती रीती पाठक ने कांग्रेस को खरी-खरी सुनाते हुए कहा कि कांग्रेस ने सीधी की जनता को पिछड़ा और पिछलग्गू बना के रखा, क्योंकि यदि यहां की जनता पढ़-लिखी जाती तो वह अपने अधिकार मांगते, मेडिकल कॉलेज खुलता तो उन्हें अच्छा स्वास्थ्य मिलता, तकनीकी शिक्षा मिलती तो यहां के बच्चे इंजीनियर, डॉक्टर और आईपीएस बनते ,उद्योग धंधे स्थापित होते तो यहां के युवाओं को भरपूर रोजगार के अवसर मिलते, रेल आती तो चहुंओर विकास होता, किंतु निकम्मी और अभागी कांग्रेस ने जिले की जनता को इन सब चीजों से वंचित रखने का महा पाप किया।

 

वक्त है कांग्रेस को सिखाएं सबक

भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद श्रीमती रीती पाठक ने कांग्रेस पर बरसते हुए कहा कि रेल लाने का कार्य, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में सैकड़ो गुना तीव्रता से चालू है। चारों ओर सड़कों का जाल बिछा हुआ है। एकलव्य, सीएम राइस, उत्कृष्ट विद्यालय जैसे शानदार विद्यालयों से हमारे बच्चे लगातार आगे बढ़ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के मुखिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में आज मध्य प्रदेश प्रगति के पद पर अग्रसर है। उसमें सीधी जिला भी अपना योगदान कर रहा है, यह योगदान जारी रहे, इसलिए कांग्रेस को मतदान से सबक सिखाएं। यदि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ना होते तो, ना तो सीधी में मेडिकल कॉलेज होता और ना ही रेलवे के कार्य में प्रगति होती।

भ्रष्टाचार का किया सफाया

भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य में भ्रष्टाचार का समूह सफाई हो रहा है। भाई भतीजाबाद, परिवारवाद सब हसीए में चले गए हैं। नोटबंदी से काला धन समाप्त हुआ है। वंशवाद और जातिवाद की राजनीति करने वाली राजनीतिक पार्टियों आज समाप्ति की कगार पर हैं।

भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी

भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में एक दरी बचाने वाला, एक बूथ स्तर तक का कार्यकर्ता विधायक, सांसद, मंत्री, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति तक बन सकता है, इसलिए भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन दे।

मोदी जी के राज्य में विश्व पटल पर भारत का मान बढा

भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य में भारत विश्व के मान-पटल पर स्थापित हो रहा है। रूस यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि जब भारत के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आवाज पर हाथ में तिरंगा लिए निकले तो दोनों देशों ने युद्ध विराम कर दिया। जिनके बच्चों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छुड़ाकर के लाए थे, आज वह परिवार मोदी का आजीवन ॠणि है। मोदी ना होते तो शायद ऐसा ना हो पता ।

 

भाजपा की सरकार जनकल्याण को समर्पित

 

भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार दलितों, शोषितों, वंचितों चाहे वह किसी भी वर्ग का हो, उसके जीवन स्तर को उठाने में लगी हुई है। उज्जवला गैस से बहनों को धुएं से छुटकारा , किसान सम्मान निधि से किसानों को फायदा, लाड़ली लक्ष्मी से बेटियों को फायदा, लाडली बहन योजना से हमारी बहनों को फायदा, गरीब परिवार के लिए कन्यादान योजना, संबल योजना ऐसी सैकड़ो योजनाएं हैं। जो जनता जनार्दन के लिए समर्पित हैं। अंत में भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि जो सरकार हर व्यक्ति की चिंता कर रही है। आज वह घड़ी आ गई है, जब हमें उस सरकार की चिंता करनी है। उस सरकार को, उस पार्टी को आज आपकी जरूरत है अर्थात आगामी 17 नवंबर को कमल के निशान वाली बटन को जोरदार ढंग से दबाना है। इस दौरान कई बार लाड़ली लक्ष्मी और लाडली बहना ने भारतीय जनता पार्टी एवं सांसद रीती पाठक जिंदाबाद के नारे लगाते हुए, तालिया की गड़गड़ाहट से हौसला अफजाई कर, अपना समर्थन व्यक्त किया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि इसके पश्चात भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद श्रीमती रीती पाठक ग्राम पंचायत क्षेत्र मधुरी, कुर्वाह, भेलकी, कारगिल, नौगवा दर्शन सिंह, अमरवाह, जमोडी कला और वार्ड क्रमांक 5 में जनता जनार्दन को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के विजय श्री का आशीर्वाद मांगा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह मुन्नू, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू केसरी, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, पुनीत नारायण शुक्ला, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा पूनम सोनी, नगर मंडल अध्यक्ष मुनिराज विश्वकर्मा, रीता सोनी, पार्षद आनंद परियानी, डॉ मनोज परिहार, पुन्नू खान, महेंद्र यादव, अधिवक्ता संघ जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र शुक्ला, शुभम जायसवाल, रत्नेश गहरवार, अजय गुप्ता, कंचन केशरी, महिमा तिवारी, प्रदीप सिंह, नरेंद्र गौतम, शनि सिंह, डॉ सतेंद्र उपाध्याय, हरिनाथ सिंह , डॉ विशाल वाधवानी, अशोक सिंह, गीता शर्मा, माया शर्मा, हीरालाल कोरी, बाबू जेठानी सहित सैकड़ो ग्रामीण जन उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button