ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

प्रदेश के नौजवानों का भविष्य भाजपा ने चौपट कर दिया:- ज्ञान

ar 728 ad
AR News Live

प्रदेश के नौजवानों का भविष्य भाजपा ने चौपट कर दिया:- ज्ञान

 

बालिकाओं के विवाह हेतु एक लाख सहायता राशि देगी कांग्रेस सरकार:ज्ञान सिंह

 

कांग्रेस प्रत्याशी ज्ञान सिंह का व्यापक जनसंपर्क निरंतर जारी

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी ज्ञान सिंह ने चुनावी जनसंपर्क करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार और शिवराज ने प्रदेश के नौजवानों का भविष्य चौपट कर दिया व्यापम जैसे घोटाले की वजह से पढ़े-लिखे नौजवानों का भविष्य अंधकार में हो गया व्यापम घोटाले में पैसे लेकर लोगों को नौकरियां बेची गई और पढ़ा लिखा नौजवान अपने को ठगा महसूस कर रहा है शिवराज सिंह ने मध्य प्रदेश को घोटालों का प्रदेश बना दिया समाज का हर तबका शिवराज भाजपा सरकार में परेशान रहा है न्याय के लिए लोग भटकते रहे हैं कांग्रेस प्रत्याशी ज्ञान ने कांग्रेस की घोषणाओं से अवगत कराते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर हर महिला को ₹1500 महीने बिना किसी शर्त के दिए जाएंगे ₹500 में सब को गैस का सिलेंडर मिलेगा हर स्कूल जाने वाले बच्चों को 500 से ₹1500 महीने दिए जाएंगे जिससे उसे अच्छी शिक्षा प्राप्त हो सके लड़कियों की शादी के लिए एक लाख की सहायता राशि दी जाएगी किसानों का 2 लाख तक का कर्ज माफ किया जाएगा 5 हॉर्स पावर तक के बिजली के बिल पंपों के फ्री होंगे 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा जातिगत जनगणना कर करके समाज में पिछड़े तबके को उसका उचित लाभ दिलाया जाएगा कांग्रेस प्रत्याशी ज्ञान ने आगे कहा कि प्रदेश का समुचित विकास सिर्फ कांग्रेस कर सकती है हम अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए योजनाएं बनाते हैं जिससे समाज के हर तबके को उसे योजना का लाभ मिलता है प्रदेश में परिवर्तन का शुभ संकेत है आप सब से विनम्र विनती है कि सीधी विधानसभा से मुझे आगामी 17 नवम्बर को पंजे के सामने वाली बटन दबाकर अपना आशीर्वाद प्रदान करें।प्रदेश में निश्चित रूप से कांग्रेस की सरकार बनेगी और सीधी विधानसभा का चौमुखी विकास होगा।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button