क्राइम

थाना बहरी पुलिस को स्कार्पियो चोरी कांड में बड़ी सफलता, ₹17 लाख की गाड़ी बरामद — 3 विधि विरुद्ध बालक हिरासत में

ar 728 ad
AR News Live

सीधी (थाना बहरी), 29 जुलाई 2025: थाना बहरी पुलिस को स्कार्पियो चोरी कांड में बड़ी सफलता मिली है। त्वरित कार्रवाई करते हुए ₹17 लाख कीमत की स्कार्पियो गाड़ी बरामद कर ली गई है। मामले में तीन विधि विरुद्ध बालकों को हिरासत में लिया गया है, जबकि चार आरोपी अब भी फरार हैं।

थाना बहरी पुलिस को स्कार्पियो चोरी की सूचना मिलते ही हुई सक्रिय

स्कार्पियो चोरी की घटना दिनांक 27 जुलाई को सामने आई, जब फरियादी रोहित कुमार शाह, निवासी रजमिलान, थाना माड़ा (सिंगरौली), अपनी स्कार्पियो (GJ-12-FF-1624) से सिंगरौली से रीवा जा रहे थे। एनएच-39 स्थित पड़रिया जंगल में वाहन खड़ा कर जब वह फ्रेश होने उतरे, उसी दौरान छह अज्ञात युवक उनकी स्कार्पियो लेकर फरार हो गए।

थाना बहरी पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण से खोज निकाली ₹17 लाख की स्कार्पियो

घटना की रिपोर्ट थाना बहरी में दर्ज कर अपराध धारा 303(2) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में दो टीमों का गठन हुआ, जिनके सतत प्रयास और तकनीकी विश्लेषण के जरिए 28 जुलाई को दोपहर 1:30 बजे चोरी गई स्कार्पियो को बरामद कर लिया गया।

थाना बहरी पुलिस की कार्रवाई में तीन बालक हिरासत में, चार आरोपी फरार

थाना बहरी पुलिस ने स्कार्पियो चोरी कांड में शामिल तीन विधि विरुद्ध बालकों को हिरासत में लिया है। वहीं, चार अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस की सक्रियता और तत्परता से इस गंभीर अपराध में अहम सुराग मिले हैं।

थाना बहरी पुलिस की टीम ने निभाई अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश पांडे के नेतृत्व में सउनि जे.एन. श्रीवास्तव, प्रआर आनंद शर्मा, आरक्षक राजकमल सिंह, चैतन्य मिश्रा, नंदलाल यादव, संदीप गुर्जर, रजनीश द्विवेदी और साइबर सेल से आरक्षक प्रदीप मिश्रा ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button