क्राइम

बहरी में शराब तस्करी पर पुलिस का वार, कार से 63 लीटर अवैध शराब बरामद

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बहरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक कार से 63 लीटर अवैध देशी शराब बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार 14 और 15 जून की दरमियानी रात गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक आल्टो कार में अवैध शराब लोड कर ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सोन नदी पुल के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोक लिया।

तलाशी के दौरान कार की डिक्की से सात पेटियों में रखे 350 पाव देशी प्लेन शराब बरामद हुई। जब्त शराब की कुल मात्रा 63 लीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 28 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस पूछताछ में चालक ने अपना नाम मिथुन सिंह बघेल (23) निवासी लकोड़ा बताया। आरोपी शराब परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने शराब और वाहन को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि अवैध शराब कहां से लाई जा रही थी और इसकी आपूर्ति किस स्थान पर की जानी थी।

पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेश पाण्डेय सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सीधी पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button