60 लीटर हाँथ भट्टी महुआ शराब कीमती 7 हजार रुपये के साथ एक आरोपी पिपराव पुलिस की गिरफ्त में

60 लीटर हाँथ भट्टी महुआ शराब कीमती 7 हजार रुपये के साथ एक आरोपी पिपराव पुलिस की गिरफ्त में
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी l पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा(भापुसे) के कुशल निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी श्री अरविंद श्रीवास्तव, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चुरहट आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरी सुधांसु तिवारी के नेतृत्व मे चौकी प्रभारी पिपराव उनि विवेक व टीम ने अवैध शराब विक्रेता को भारी मात्रा में हाँथ भट्ठी शराब के साथ किया गिरफ्तार
*मामला विवरण:-*
चौकी प्रभारी पिपराव को दिनांक 28/08/23 को रात्रि गस्त के दौरान मुखविर सूचना मिली कि ग्राम बुढगौना का विजय जायसवाल पिता प्रेमलाल जायसवाल अपने घर में 4 डिब्बे में अवैध रूप से हाँथ भट्ठी महुआ शराब रख कर ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। चौकी प्रभारी पिपराव द्वारा उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाकर सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु स्वयं के नेतृत्व में एक टीम गठित कर रवाना हुये जो टीम द्वारा मौके से पहुंच कर मुखबिर के बताएं स्थान पर रेड कार्रवाई की गई तो घर के पीछे एक व्यक्ति मिला जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम बिजय जायसवाल पिता प्रेमलाल जायसवाल उम्र 23 साल निवासी बुढ़गौना थाना रामपुर नैकिन का होना बताया जिसको मुखबिर सूचना से अवगत कराया जाकर उसकी तालासी ली गई जो उसके पास 15-15 लीटर के चार नग प्लास्टिक के डिब्बे कुल 60 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती लगभग 7 हजार जब्त हुई जिसके संबंध में आरोपी से वैद्य दस्तावेज की मांग की गई जो कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। आरोपी का उक्त कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने पर मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफतार किया गया|
उपरोक्त समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरी. सुधांसु तिवारी, चौकी प्रभारी पिपराव उनि विवेक द्विवेदी, सउनि सतेंद्र सिंह परिहार, आर जितेंद्र बघेल महेंद्र भूर्तिया, सचिन कुमार का सराहनीय योगदान रहा है।




