पहलगाम आतंकी हमला: अमित शाह का कड़ा संदेश, ‘आतंक के आगे नहीं झुकेगा भारत’

भारत। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पहलगाम आतंकी हमले पर दो टूक शब्दों में कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। भारत आतंक के आगे किसी भी कीमत पर झुकने वाला नहीं है।
पहलगाम आतंकी हमला: अमित शाह ने मृतकों को दी श्रद्धांजलि, घटनास्थल का दौरा
अमित शाह ने श्रीनगर पहुंचकर पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि भारी मन से पहलगाम आतंकी हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि देता हूँ। भारत आतंक के सामने नहीं झुकेगा। इस कायराना हमले के अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। इसके बाद उन्होंने पहलगाम के बैसारन में घटनास्थल का दौरा किया।
पहलगाम आतंकी हमला: जांच में चौंकाने वाले खुलासे, आतंकियों ने बनाई हमले की वीडियो
सूत्रों के अनुसार, आतंकियों ने स्थानीय कश्मीरी आतंकियों और ओवर ग्राउंड वर्कर्स के साथ मिलकर हमले से पहले इलाके की रेकी की थी। हमलावरों ने बैसरन को इसलिए चुना क्योंकि वहां सुरक्षाबलों की तैनाती नहीं थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि आतंकियों ने बॉडीकैम पहने हुए थे और हमले की वीडियोग्राफी की थी। तीन आतंकियों ने महिलाओं और पुरुषों को अलग-अलग कर चुन-चुनकर लोगों को मारा। कुछ लोगों को दूर से गोली मारी गई, जबकि बाकी को पास से। ज्यादा खून बहने से अधिकतर लोगों की मौत हुई। जांच में यह भी सामने आया है कि आतंकियों ने जानबूझकर पहलगाम को चुना क्योंकि यहां सुरक्षाबलों की तैनाती कम है और हमले के बाद बचाव कार्य में समय लगेगा। आतंकियों ने घने जंगल में ठिकाने बना लिए थे और स्थानीय आतंकियों की मदद से अपनी लोकेशन बदल ली है।
जम्मू कश्मीर आतंकवाद की इस दर्दनाक घटना में मंगलवार को हुए पहलगाम आतंकी हमले में अब तक 28 लोगों की मौत हुई है और 17 घायल हुए हैं। यह हमला पहलगाम की बैसारन घाटी में किया गया, जिसमें आतंकियों ने चुन-चुनकर लोगों को निशाना बनाया।


