ब्रेकिंग न्यूज़

पदाधिकारी ,कार्यकर्ताओं ने मनाया जिलाध्यक्ष देवकुमार सिंह का जन्मदिन

ar 728 ad
AR News Live

पदाधिकारी ,कार्यकर्ताओं ने मनाया जिलाध्यक्ष देवकुमार सिंह का जन्मदिन

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी:बुधवार 20 दिसम्बर को भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओं ने सीधी के भा ज पा जिलाध्यक्ष देवकुमार सिंह चौहान का जन्मदिन धूमधाम के सांथ मिठाई बांटकर मनाया वहीं जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने अपने जन्मदिन पर बढ़ौरा नाथ भगवान भोलेनाथ के दर पहुँचकर दर्शन करते हुए जिले एवम प्रदेश की खुशहाली की कामना किये।भा ज पा जिला कार्यालय में जिले के पदाधिकारी एवम नगर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा श्री देवकुमार सिंह को पुष्प गुच्छ देकर केक काटकर मिठाइयां बांटकर जन्मदिन मनाया ।जिलाध्यक्ष श्री चौहान के जन्मदिन के खास मौके पर उनके निज निवास से लेकर पार्टी कार्यालय तक कार्यकर्ताओं का शुभकामनाएं देने के लिए तांता लगा रहा जिलाध्यक्ष ने जिला कार्यालय में उपस्तिथ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं अपना जन्मदिन नही मनाता था आपके स्नेह और आशीर्वाद की वजह से मना रहा हूँ जिस तरह जिले के विधानसभा के चुनाव में 3 भा ज पा प्रत्याशियों को विजय मिली है आगामी लोकसभा चुनाव मे फिर से प्रचंड मतो से भा ज पा प्रत्याशी की विजय हो यही आप सबके आशीर्वाद का आकांक्षी हूं।इस मौके पर भा ज पा प्रदेश शह संयोजक जितेन्द्र सिंह चौहान ,विधानसभा प्रभारी मोतीलाल पटेल,जिला उपाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, डॉ विक्रम सिंह चौहान,मीडिया प्रभारी सुरेन्द्रमणि दुबे,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम सोनी,जिला पंचायत सदस्य व जिला मंत्री पूजा सिंह कुशराम,सरस्वती बहेलिया ,सुनीता रानी वर्मा,अनु जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या ,पूर्व पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष एवम पार्षद बाबूलाल कुशवाहा,अनु जाति मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदान साकेत,नगर मण्डल अध्यक्ष मुनिराज विश्वकर्मा, अधिवक्ता संघ के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ला,रमेश सिंह,जितेन्द्र तिवारी,महिला मोर्चा की अन्नू पांडे, महिमा तिवारी,निशा सिंह,आरती सिंह,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button