क्राइम

6 माह से फरार रेप आरोपी को 1500 किमी दूर सूरत से मझौली पुलिस ने दबोचा – सराहनीय सफलता

ar 728 ad
AR News Live

6 महीने से भाग रहा था आरोपी, आखिरकार सूरत में पकड़ाया

नाबालिग पीड़िता की शिकायत पर दर्ज हुए इस मामले में पुलिस को लंबे समय से आरोपी की तलाश थी। पीड़िता ने 21 नवंबर 2024 को थाने पहुंचकर बताया कि 5 अक्टूबर को उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। आरोपी श्यामसुंदर गुप्ता (निवासी मझौली) ने उसे शौचालय जाते समय दबोच लिया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

 

हर बार ठिकाना बदलता रहा, मझौली पुलिस ने नहीं छोड़ा पीछा

 

घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था और लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। इसके बावजूद पुलिस ने उम्मीद नहीं छोड़ी। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा के नेतृत्व और मझौली थाने की टीम की मेहनत से आरोपी की लोकेशन गुजरात के सूरत में ट्रेस की गई।

 

गिरफ्तारी में साइबर सेल और मझौली थाने की टीम ने निभाई अहम भूमिका

 

गिरफ्तारी में साइबर सेल सीधी और मझौली थाने की संयुक्त टीम ने अहम भूमिका निभाई। थाना प्रभारी दीपक बघेल, सउनि कमलेश त्रिपाठी, आरक्षक धीरेन्द्र सिंह बागरी, शंकरराज सिंह परिहार और साइबर टीम से प्र.आर. आनंद कुशवाहा, प्रदीप मिश्रा और कृष्णमुरारी द्विवेदी की लगातार कोशिशों के बाद 6 मई 2025 को आरोपी को हिरासत में लिया गया।

 

मझौली पुलिस की कार्रवाई को मिला प्रशंसा, न्यायालय में किया गया पेश

 

1500 किलोमीटर की दूरी तय कर आरोपी को पकड़ना कोई आसान काम नहीं था। यह पुलिस टीम की सूझबूझ, तकनीकी सहायता और समर्पण का नतीजा है। आरोपी को सूरत से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है, जहां से आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

 


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button