ब्रेकिंग न्यूज़
विश्वकर्मा जयंती पर महिला मोर्चा ने मूर्तिकारों को किया सम्मानित

विश्वकर्मा जयंती पर महिला मोर्चा ने मूर्तिकारों को किया सम्मानित
सीधी। भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आज
भाजपा महिला मोर्चा सीधी की जिला अध्यक्ष श्रीमती पूनम सोनी के नेतृत्व में मूर्तिकारों का सम्मान किया गया। महिला मोर्चा की टीम ने
चौफाल कोठार में पहुंच कर मूर्तिकार सुनील पाण्डेय, शंकर पाण्डेय ,हरिलाल बैगा का सम्मान किया। इसी तरह सीधी नगर में मूर्तिकार श्रीकांत सिंह का भी सम्मान किया गया। दरअसल हमारे जिले में मूर्तिकारों के साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों में काफी संख्या में कारीगर उत्कृष्ट कारीगरी कर अपने जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसे सभी कारीगरों का महिला मोर्चा की बहनों द्वारा विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में
सम्मान किया गया।




