माफियाओं के विरुद्ध सख्ती से चले अभियान: जय

माफियाओं के विरुद्ध सख्ती से चले अभियान: जय
सीधी। जिले में कई तरह के माफिया सक्रिय हैं। जिसके चलते कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को लगातार चुनौती मिल रही है। मुलायम यूथ ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव एवं समाज वादी पार्टी सीधी के प्रवक्ता जय सिंह राजू ने कहा है कि सीधी जिले में नशा माफिया के साथ ही रेत माफिया भी काफी सक्रिय हैं। यह माफिया राजनैतिक रसूख के पीछे छिपे हुए हैं। इसी वजह से इन पर पुलिस एवं प्रशासनिक कार्रवाई नहीं हो पाती है। माफिया द्वारा अपने गुर्गों के सहारे अवैधानिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा कार्रवाई के दौरान माफिया के छोटे गुर्गों को पकड़ा जाता है लेकिन मुख्य माफिया पर्दे के पीछे पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इसी वजह से वर्तमान में जगह-जगह अवैध नशा की विक्री का कारोबार संचालित हो रहा है। वहीं रेत माफिया द्वारा अवैध रूप से रेत की निकासी एवं विक्री मनमानी तौर पर की जा रही है।




