10 हजार रुपये कीमती 54 लीटर हाँथ भट्टी शराब के साथ एक आरोपी कोतवाली पुलिस के गिरफ्त में

10 हजार रुपये कीमती 54 लीटर हाँथ भट्टी शराब के साथ एक आरोपी कोतवाली पुलिस के गिरफ्त में
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी l पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा(भापुसे) के कुशल निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी श्री अरविंद श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती प्रिया सिंह के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी कोतवाली उपनिरी योगेश मिश्रा के नेतृत्व मे कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब विक्रेता को भारी मात्रा में हाँथ भट्ठी शराब के साथ किया गिरफ्तार
*मामला विवरण:-*
थाना कोतवाली अंतर्गत दिनांक 14/08/23 को मुखविर सूचना मिली कि ग्राम मड़रिया में विकाश साकेत अवैध रूप से हाँथ भट्ठी शराब रख कर उसको बेचने की फिराक में है। थाना प्रभारी कोतवली द्वारा उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाकर सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु एक टीम गठित कर रवाना किया गया जो टीम द्वारा मौके से पहुंच कर तस्दीक किये जो आरोपी विकाश साकेत के पास से 2 जरीकेन में कुल 54 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती लगभग 10 हजार जब्त हुई जिसके संबंध में आरोपी से वैद्य दस्तावेज की मांग की गई जो कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। आरोपी का उत्तर कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के पहचान नहीं पाए जाने पर मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया|
उपरोक्त समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली उपनिरी योगेश मिश्रा, राकेश राजपूत, सउनि वृजेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक आनंद शर्मा, सविता तिवारी चालक सुरेंद्र सिंह का सराहनीय योगदान रहा है।



