खड्डी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध पिस्टल और नशीली सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार

सीधी। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव व एसडीओपी चुरहट श्री आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरीक्षक सुधांशु तिवारी के नेतृत्व में खड्डी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक नीरज साकेत और उनकी टीम ने एक व्यक्ति को अवैध पिस्टल और नशीली कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण:
चौकी प्रभारी खड्डी को 21 मार्च 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खैरा पन्ना पुल के पास एक व्यक्ति अवैध नशीली कफ सिरप बेचने के साथ-साथ अवैध पिस्टल भी रखे हुए है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और निर्देशानुसार एक टीम गठित कर मौके पर रवाना हुई।
जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम रिंकू सिंह गोंड (32 वर्ष), निवासी ग्राम गिजवार, थाना मझौली, जिला सीधी बताया।
जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसकी लोअर की जेब से 7.65 एमएम की पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पूछने पर उसने पास ही रखी एक सफेद बोरी की ओर इशारा किया, जिसमें 100 शीशियां ONREX-WINGS कंपनी की कोडीन फॉस्फेट युक्त नशीली कफ सिरप पाई गई, जिसकी कीमत ₹19,500 आंकी गई।
कुल जप्त माल:
– पिस्टल (7.65 एमएम) और 8 जिंदा कारतूस – ₹1,25,000
– 100 शीशी नशीली कफ सिरप – ₹19,500
– कुल जप्त माल – ₹1,44,500

आरोपी के खिलाफ धाराएं:
आरोपी रिंकू सिंह गोंड के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट (8/21, 22, 29), ड्रग्स कंट्रोल एक्ट 1949 (5/13) और आर्म्स एक्ट (25/27) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। वहां से जेल वारंट जारी होने के बाद उसे जिला जेल, सीधी भेज दिया गया।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
इस पूरी कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक नीरज साकेत, प्रधान आरक्षक दयानंद रावत, आरक्षक प्रकाश सिंह, लेखराज पटेल, अंकित साहू, रविंद्र सिंह एवं चालक सोनू साकेत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
खड्डी पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध हथियार और नशीली दवाओं के खिलाफ सख्त संदेश गया है।




