क्राइम

शराब दुकान में घुसकर रंगदारी वसूलने वाले आदतन आरोपियों को कमर्जी पुलिस किया गिरफ्तार *आरोपियों के ऊपर जिले के विभिन्न थानो में 3 दर्जन से अधिक अपराध है पंजीबद्ध*

ar 728 ad
AR News Live

शराब दुकान में घुसकर रंगदारी वसूलने वाले आदतन आरोपियों को कमर्जी पुलिस किया गिरफ्तार

*आरोपियों के ऊपर जिले के विभिन्न थानो में 3 दर्जन से अधिक अपराध है पंजीबद्ध*
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी l पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा(भापुसे) के कुशल निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी श्री अरविंद श्रीवास्तव, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चुरहट आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी कमर्जी उनि . शेषमणि मिश्रा के नेतृत्व मे कमर्जी पुलिस ने शराब दुकान में घुसकर मारपीट करने वाले आदतन आरोपियों को किया गिरफ्तार।

*मामला विवरण:-* दिनांक 29/01/2024 को फरियादी संतोष सिंह चौहान पिता भैयालाल सिंह चौहान उम्र 42 साल निवासी ग्राम पिपरोहर थाना कोतवाली सीधी का थाना उपस्थित आकर जुबानी रिपोर्ट लेख कराया की मैं उपरोक्त पते का रहने वाला हूँ ग्राम पटपरा मे सीधी पटपरा रोड में जय सिंह के वेयर हाउस के सामने स्थित गंगा ग्रुप की लायसेन्सी शराब दुकान C-12 मे सेल्स मैन के रूप में काम कर रहा हूँ। दिनांक 28/01/2024 को मैं रात करीबन 11 बजे पटपरा शराब दुकान के अंदर दिन भर की शराब बिक्री का हिसाब किताब कर रहा था की उसी समय अखिलेश सिंह चौहान उर्फ लल्ले तथा इंददेव सिंह चौहान उर्फ पिंकू दोनों निवासी देवघटा थाना कोतवाली सीधी मेरे दुकान के सामने मोटर सायकल से आए और ओर से मोटर सायकल शराब दुकान की गेट मे टकरा दिये। मोटर सायकल को अखिलेश सिंह चौहान उर्फ लल्ले चला रहा था तथा इंददेव सिंह चौहान उर्फ पिंकू मोटर सायकल मे पीछे बैठा था। मोटर सायकल की टक्कर से गेट तथा दीवार क्षतिग्रस्त हो गया। उसक बाद दोनों लोग जबरजस्ती मेरे शराब दुकान के अंदर घुस आए तथा मुझसे फ्री मे 4 बोतल शराब मांगने लगे मैंने कहा की पैसे दो तब शराब दूंगा। तब अखिलेश सिंह चौहान उर्फ लल्ले बोला की मै शराब भी लूँगा और पैसे भी लूँगा नहीं दोगे तो जान से खत्म कर दूंगा। उसके बाद वे दोनों लोग मेरी दुकान से जबरजस्ती शराब की बोतल उठाने लगे तब मैंने दोनों को शराब लेने से मना किया। तो दोनों मुझे गंदी गंदी गालिया देने लगे तथा हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे। उसके बाद मुझे जबरजस्ती दुकान से बाहर खींच लाये और बोले की तुझे देवघटा ले चलते है और वही रेत मे गाड देंगे। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कमर्जी में अपराध कायम कर विवेचना में लिया जाकर साक्ष्य एकत्रित किये गये एवं साक्ष्य के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

*गिरफ्तार आरोपी*
*(1)* अखिलेश सिंह चौहान उर्फ लल्ले पिता प्रभु नाथ सिंह चौहान उम्र 33 वर्ष निवासी देवघटा थाना कोतवाली जिला सीधी
*(2)* इंद्रदेव सिंह उर्फ पिंकू सिंह चौहान पिता दलबीर सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी देवघटा थाना कोतवाली सीधी

*अपराधिक प्रकरण:-* उपर्युक्त आरोपियों के ऊपर जिले के विभिन्न थानो में लूट, मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा, चोरी, जुआ आदि के जघन्य के तीन दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्ध है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button