ब्रेकिंग न्यूज़

भारत स्काउट एवं गाइड का जिला स्तरीय द्वितीय सोपान जांच शिविर प्रारंभ, शामिल हुए वरिष्ठ पदाधिकारी

ar 728 ad
AR News Live

भारत स्काउट एवं गाइड का जिला स्तरीय द्वितीय सोपान जांच शिविर प्रारंभ, शामिल हुए वरिष्ठ पदाधिकारी

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

सीधी । भारत स्काउट एवं गाइड का जिला स्तरीय द्वितीय सोपान जांच शिविर ज्योत्सना विद्यालय हडबडो में 30 जनवरी से 3 फरवरी तक पूर्णतः आवासीय संचालित है। शिविर की गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का निरीक्षण भारत स्काउट एवं गाइड के राज्य उपाध्यक्ष डॉ अजय मिश्रा, संघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्रमणि दुबे, जिला कमिश्नर गाइड डॉ श्वेता सिंह, संघ के उपाध्यक्ष एकलव्य विद्यालय के डायरेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह चौहान, अबोध विद्यालय के डायरेक्टर राम सिंह एवं एवं सहायक राज्य संगठन आयुक्त श्रीमती उषा यादव ने शिविर का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से शिविर संचालक डॉक्टर शास्त्री प्रसाद मिश्रा, जिला प्रशिक्षण आयुक्त राकेश रतन पांडे, डी ओ सी छत्रमणि पांडे, सचिव हरिशंकर पांडे, प्रमुख प्रशिक्षक शशि गौतम, राजेंद्र मिश्रा, के पी सिंह, सूरज पनिका सहित विषय विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

 

संघ के जिला सचिव हरिशंकर पांडे ने बताया कि जिले की ज्योत्सना विद्यालय, एकलव्य विद्यालय, अबोध विद्यालय, गणेश विद्यालय, रेडमी सिटी, गांधी विद्यालय, आदित्य बिरला स्कूल बघवार, शासकीय विद्यालयो में उत्कृष्ट विद्यालय, गजरी विद्यालय एवं मॉडल बेसिक विद्यालयों से 51 स्काउट एवं 35 गाइड शामिल हुए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी डा प्रेम लाल मिश्रा के मार्गदर्शन में शिविर पूर्णतः आवासीय संचालित है। प्रातः 5:30 जागरण से लेकर रात्रि 10 बजे दीप निर्माण तक मेंप रीडिंग, प्रार्थना, झंडा गीत, व्यायाम, प्राथमिक चिकित्सा सहित अनेक प्रकार की पाठ्य गतिविधियों एवं शायं काल सांस्कृतिक कार्यक्रम शिविरार्थियो द्वारा प्रस्तुत किए जाते हैं।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button