हत्या के आरोपी को जमोड़ी पुलिस ने पहुंचाया जेल
लाठी डण्डे से मारपीट कर हत्या करने वाले आरोपी को जमोड़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी जमोड़ी उप निरीक्षक विशाल शर्मा के नेतृत्व में जमोड़ी पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार 21 अगस्त को फरियादी नन्दलाल कोरी पिता धनपति कोरी उम्र 50 वर्ष निवासी अधियारखोह रमा बल्देव होटल के सामने थाना जमोडी जिला सीधी पुलिस अस्पताल चौकी सीधी में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि मेरा लडका आशीष कोरी जिला अस्पताल सीधी में बेहोश हालत में भर्ती है जिसके दोनो पैर, दोनों हाथ, माथे में चोट लगी है एवं पूरे बदन में लाल स्याह चोट मारपीट जैसा दिख रहा है। मेरे लड़के के साथ अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मारपीट की गई है। मेरा लडका बोल नहीं रहा है, जिसे डॉक्टर द्वारा रीवा रेफर किया जा रहा है। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस अस्पताल चौकी में धारा 296, 115(2), 351(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत जीरो पर अपराध कायम कर असल कायमी हेतु थाना जमोडी भेजा गया थाना जमोड़ी में असल अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। संपूर्ण जांच में पाया गया कि आरोपी पुष्पराज भुजवा पिता जमुना प्रसाद भुजवा निवासी दक्षिण करौंदिया वार्ड नम्बर 10 थाना जमोड़ी जिला सीधी के द्वारा गाली गलौज करते मारपीट कर हत्या करने का अपराध कारित किया गया है, जिससे धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता एवं 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2-अ) एसटी/एससी बढ़ाई जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।




