पुश्तैनी ज़मीन पर अवैध कब्जा, सेवानिवृत्त कर्मचारी को पुराने घर की मरम्मत कराने से रोका — भाई पर धोखाधड़ी और मारपीट के गंभीर आरोप

पुश्तैनी ज़मीन पर अवैध कब्जा, सेवानिवृत्त कर्मचारी को पुराने घर की मरम्मत कराने से रोका — भाई पर धोखाधड़ी और मारपीट के गंभीर आरोप
ग्राम चकड़ौर (झिरिया टोला), थाना चौकी खड्डी, जनपद पंचायत रामपुर नैकिन, जिला सीधी (म.प्र.)
सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी को अपने ही पुश्तैनी घर लगभग 70 वर्ष पूर्व पुराना मकान बना हुआ है जिसकी पूर्व व उत्तर की ओसरी छती ग्रस्त हो जाने के कारण ओसारी बनाने की तैयारी की उसी दौरान भागवत घर की मरम्मत नहीं करने का स्टे तहसील न्यायालय से लेकर आया उसी दौरान पता चला जिस घर में बिहारी कचेर का जन्म हुआ था वह जमीन और घर उनके छोटे भाई भागवत कचेर ने अपने नाम करा लिया है।
बिहारी कचेर द्वारा अपने साथ हो रहे अन्याय के लिए न्यायालय में आवेदन किया गया तहसील न्यायालय के आदेश पर पटवारी हल्का द्वारा जांच कर स्थल पंचनामा तैयार कर बिहारी को पुराने घर की मरम्मत करना उचित बताया मगर भागवत
कचेर ना तो हल्का पटवारी की बात सुन रहा है ना ही खड्डी पुलिस की अभी भी उत्तर की ओसारी गिरी है बाड़ी लगा कर कब्जा कर लिया गया जिसे हटाया जाना उचित है।
*हो सकती है बड़ी घटना*
बाड़ी की वजह से खून खराबा होने की संभावना है जिसे हल्का पटवारी द्वारा निरीक्षण में लेख कर बताया गया था की भागवत कचेर बाड़ी को वहां से हटा ले जिसका स्थल पंचनामा तहसील न्यायालय में जमा मगर आज दिनांक तक भागवत द्वारा बाड़ी को नहीं हटाया गया कुछ भी बात करने मारने और मारने के लिए उतारू रहता हैं इतना ही नहीं, मारपीट और फर्जी दस्तावेज़ों के सहारे कब्जा कर लेने के गंभीर आरोप भी सामने आए हैं
पीड़ित बिहारीलाल कचेर, पिता स्व. छबिलाल कचेर, की जन्मस्थली रही, यहीं उन्होंने और उनके भाई-बहनों ने जीवन की शुरुआत की।
बिहारीलाल जी ने वर्षों तक म.प्र. विद्युत मंडल (MPEB) में ईमानदारीपूर्वक सेवा दी और वर्ष 2022 में सेवानिवृत्त हुए तब से तहसील और पुलिस विभाग के काट रहे हैं चक्कर ।
बिहारीलाल जी का आरोप है कि उनकी गैरहाज़िरी और पिता की मृत्यु के बाद, उनके छोटे भाई भागवत कचेर ने वर्ष 2010 में फर्जी दस्तावेज तैयार कर विवादित ज़मीन (खसरा नंबर 219/0014) को अपने नाम दर्ज करा लिया।
पुलिस की निष्क्रियता से पीड़ित दुखी
बिहारीलाल कचेर ने बताया कि जब उन्होंने और उनकी पत्नी ने निर्माण रोकने का विरोध किया, तो उनके साथ मारपीट की गई। इस संबंध में चौकी खड्डी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई, जिससे आरोपी का मनोबल और अधिक बढ़ गया है।
प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से न्याय की मांग
बिहारीलाल कचेर ने जिला प्रशासन, पुलिस अधीक्षक, राजस्व विभाग तथा जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए तथा उन्हें और उनके परिवार को उनकी पुश्तैनी ज़मीन पर पुनः अधिकार दिलाया जाए।
📌 यह मामला सिर्फ भूमि विवाद का नहीं, बल्कि पारिवारिक विश्वासघात और प्रशासनिक निष्क्रियता का भी प्रतीक बन गया है।
👉 यदि स्थानीय प्रशासन समय रहते हस्तक्षेप नहीं करता, तो यह मामला और भी गंभीर रूप ले सकता है।
—




