सांसद, भाजपा जिला अध्यक्ष सहित सैकड़ो भाजपाइयों ने डॉक्टर मुखर्जी एवं दीनदयाल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, दी श्रद्धांजलि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डॉक्टर मुखर्जी के सपनों को कर रहे सरकार — डॉ राजेश मिश्रा

सांसद, भाजपा जिला अध्यक्ष सहित सैकड़ो भाजपाइयों ने डॉक्टर मुखर्जी एवं दीनदयाल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डॉक्टर मुखर्जी के सपनों को कर रहे सरकार — डॉ राजेश मिश्रा
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पार्टी के संस्थापक सदस्य डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर विविध प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इसी तारतम्य में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने सैकड़ो भाजपाइयों के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान डॉक्टर मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अमर रहे, अमर रहे की नारे लगे।
इस अवसर पर लोकसभा सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को पूरा कर रहे हैं। धारा 370 हटाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि आज के दिन को भारतीय जनता पार्टी बलिदान दिवस के रूप में पूरे देश भर में मना रही है। जिले के सभी बूथ केन्द्रों पर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं एवं जगह-जगह विचार गोष्ठी भी आयोजित की जा रही है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष के के तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ देवेंद्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष अमलेश्वर चतुर्वेदी, विश्व बंधु धर द्विवेदी, अमित प्रधान, सुरेंद्र मणि दुबे, राकेश सिंह, मंडल अध्यक्ष मुनिराज विश्वकर्मा, रमेश गुप्ता, हीरालाल कोरी, बृजेश सिंह, मुन्ना तिवारी, ललन सिंह, संगीता सिह, हरिनाथ सिंह, हरिश अवधिया, संजय सोनी, प्रदीप सिंह, फूलचंद गुप्ता ,जी के पांडे, प्रकाश पांडे सहित सैकड़ो कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहकर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को अपनी श्रद्धांजलि व्यक्ति की।




