हनुमानगढ़ में किसान कांग्रेस का विशाल आन्दोलन संपन्न – हजारो की संख्या में पहुॅचे ग्रामीण, जताया विरोध

हनुमानगढ़ में किसान कांग्रेस का विशाल आन्दोलन संपन्न –
हजारो की संख्या में पहुॅचे ग्रामीण, जताया विरोध
सीधी।
उप तहसील भवन हनुमानगढ़ मुख्य मार्ग से लगभग 5 किलोमीटर दूर असुविधा जनक जगह पर नव निर्माण कराये जाने के विरोध में शनिवार को हनुमानगढ़ पंचायत भवन के पास कॉग्रेंस पाटी द्वारा विशाल आन्दोलन आयोजित किया गया। जिसमें हजारो ग्रामींण एवं अन्नदाताओं ने अपनी उपस्थिती दर्ज करा कर शासन के जारी निर्णय का विरोध किया। इस दौरान जिला एवं प्रदेश के कई वरिष्ट पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहें।
जिला किसान खेत मजदूर कांग्रेस कमेटी सीधी के जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल पाण्डेय ने विरोध प्रदर्शन एवं आम सभा को संबोधित करने के उपरांत मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि उप तहसील भवन हनुमानगढ़ का निर्माण कार्य मुख्य मार्ग से 05 किलोमीटर अन्दर बेलहा नाला के ऊपर कराया जा रहा है। उप तहसील हनुमानगढ़ अन्तर्गत रतवार से कुशमहर तक एवं पोड़ी से चंदरेह तक कुल 34 ग्राम पंचायत एवं 61 गांव के किसान खेत मजदूर एवं आम नागरिकों को वीरान जगह में जहाँ आने.जाने की सुविधा नही है आवागमन का कोई साधन नही है किसानों एवं आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जबकि हनुमानगढ़ मुख्य मार्ग से लगी मध्यप्रदेश शासन की शासकीय जमीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। यदि मुख्य मार्ग के पास उप तहसील भवन हनुमानगढ़ का निर्माण कराया जाता हैं तो किसानों एवं आम नागरिकों को काफी सुविधा होगी। किसानों एवं आम नागरिकों के सुविधा को दृष्टिगत रखते हुये उप तहसील हनुमानगढ़ के भवन का निर्माण कार्य मुख्य मार्ग के पास सुविधा जनक जगह पर कराया जाये।
बाक्स
धरना प्रदर्शन में ये रहें मौजूद
हनुमानगढ़ में आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष
ज्ञान सिंह, शशिकला द्विवेदी कार्यवाहक अध्यक्ष महिला कांग्रेस, भारत सिंह विधायक प्रतिनिधि, ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री विधायक प्रतिनिधि, दीपू सिंह संभागीय प्रवक्ता, विष्णु बहादुर सिंह, जगदीश मिश्र, गोमती पाण्डेय, प्रदीप द्विवेदी, प्रद्दुमन सिंह, जैनेंद्र पटेल, कमलेश्वर सिंह, गजेंद्र सिंह, अंशुमान सिंह, धीरेंद्र मिश्रा, महेंद्र सिंह, हिमांशु शुक्ला, अनुज सिंह, शिवकुमार सिंह, जगवीर यादव, चंद्रभान यादव, रमेश चौबे, जय सिंह पोस्ता, सूरज द्विवेदी सहित हनुमानगढ़ सर्किल अन्तर्गत समस्त किसान मजदूर मौजूद रहें।




