ब्रेकिंग न्यूज़

युवती के प्रेमी की बीच सड़क पर बेल्ट से पिटाई  सोसल मीडिया में वायरल हुआ मारपीट का वीडियो  महाविद्यालय रामपुर नैकिन से जुड़ा है मामला 

ar 728 ad
AR News Live

युवती के प्रेमी की बीच सड़क पर बेल्ट से पिटाई

सोसल मीडिया में वायरल हुआ मारपीट का वीडियो

महाविद्यालय रामपुर नैकिन से जुड़ा है मामला

 

सीधी। अपनी प्रेमिका से मिलने कॉलेज आए प्रेमी को युवती के परिजनों ने अर्धनग्न कर लात, घूंसो सहित बेल्ट से बीच सड़क से जमकर पिटाई कर दी गई है। उक्त मारपीट का वीडियो सोसल मीडिया में वायरल हो रहा। वायरल विडियो की पुष्टि हमारा समाचार पत्र नहीं करता है।

ज्ञात हो कि जिले के महाविद्यालय रामपुर नैकिन में आज एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति को अर्धनग्न कर दो लोग पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ एक लड़की भी है जिसे एक व्यक्ति के द्वारा पकड़ा गया है और अपने प्रेमी को पिटते देख छोड़ने की गुहार भी लगा रही है। वाबजूद इसके प्रेमी को बेल्ट और लात घूंसो से पिटाई की जा रही है। बताया जा रहा है इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो महाविद्यालय के ही किसी छात्र ने बनाकर सोशल मीडिया में इसे शुक्रवार को वायरल कर दिया है।

उधर रामपुर नैकिन पुलिस कहती हैं कि यह मामला प्रेम प्रसंग का है लेकिन किसी के द्वारा इस मामले की शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है।

मिली जानकारी अनुसार यह पूरा मामला गुरुवार का है जहां दोपहर करीब 01 बजे से महाविद्यालय रामपुर नैकिन में परीक्षा हो रही थी। रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र अंतर्गत की रहने वाली लड़की परीक्षा देने के लिए आई हुई थी। जहां उसके ही रिश्तेदारी के रहने वाले लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के माता-पिता को पहले ही शक हुआ जिसके बाद लड़की के भाई और लड़की के पिता के द्वारा लड़की का पीछा किया गया। जहां दोनों को महाविद्यालय के छत पर एक दूसरे से बातें करते हुए पकड़ा गया। जिसके बाद दोनों ने मिलकर लड़के के पहले शर्ट को उतरवाया और फिर पेंट को भी आधा उतरवा कर बेल्ट तथा हाथ से पिटाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है।

बॉक्स

प्राचार्य की सूचना पर पहुंची थीं पुलिस

इस संबंध में जब महाविद्यालय रामपुर नैकिन के प्राचार्य डॉक्टर केपी आजाद ने जानकारी चाही गई तो उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में इस समय पेपर चल रहे हैं। जहां प्राइवेट महाविद्यालय हत्था के बच्चे पेपर देने के लिए आए हुए थे। इसके बाद अचानक बाहर से दो लोग आए और इस लड़के की पिटाई करने लगे, महाविद्यालय परिसर में मारपीट की घटना को लेकर मेरे द्वारा थाना रामपुर नैकिन में दूरभाष के माध्यम से जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मारपीट करने वाले लोगों के साथ उस लड़के को थानें उठा ले गई। इसके बाद क्या हुआ यह पुलिस ही बता सकती हैं।

बॉक्स

नहीं दर्ज कराई गई शिकायत

इस पूरे मामले को लेकर जब थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरीक्षक सुधांशु तिवारी से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि मारपीट करने की सूचना कॉलेज के प्राचार्य द्वारा दी गई थी जिस पर मेरे द्वारा तत्काल पुलिस टीम भेजी गई और मारपीट करने वाले व्यक्तियों को थाने लाकर पूछताछ की गई। मामला लड़की और लड़के के प्रेम प्रसंग का था और दोनों आपस में रिश्तेदार भी हैं जिसकी वजह से दोनों ने आवेदन नहीं दिया है। अगर दोनों व्यक्तियों मे से किसी के द्वारा थाने में आवेदन दिया जाएगा तो नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button