खनिजों का अवैध उत्खनन परिवहन पर 10 वाहनों के विरूद्ध अर्थदण्ड राशि 752950.00 रू. अधिरोपित

*खनिजों का अवैध उत्खनन परिवहन पर 10 वाहनों के विरूद्ध अर्थदण्ड राशि 752950.00 रू. अधिरोपित
*ऊर्जांचल न्यूज़* (सिंगरौली) खनिजों का अवैध उत्खनन परिवहन एवं भण्डारण की कार्यवाही के दौरान
कलेक्टर सिंगरौली द्वारा जप्त वाहनों के विरुद्ध 752950.00 रू. अधिरोपित किया गया।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सिंगरौली चन्द्रशेखर शुक्ला द्वारा खनिजों का अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के दौरान जप्त किये गये वाहनों के विरूद्ध मध्य प्रदेश खनिज (अवैध खनन परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 07/06/2024 को 10 वाहनों के विरूद्ध अर्थदण्ड राशि रू. 752950.00 अधिरोपित किया गया है।
जप्त वाहनों एवं उनमें अधिरोपित राशि MP53HA2280 हाईव गिट्टी/स्टोन डस्ट 226200.00, MP66ZC7156 ट्रेक्टर – ट्राली रेत
37250.00, MP66ZD8072 ट्रेक्टर-ट्राली रेत 37250.00, MP53AA9346 ट्रेक्टर-ट्राली रेत 37250.00, UP64AH0482 ट्रेक्टर-ट्राली रेत 12250.00, UP64AP1221 ट्रेक्टर-ट्राली रेत 12250.00, MP66C0516 जेसीबी एवं 02 ट्रेक्टर मुरूम 316000.00, UP64AV9976 ट्रेक्टर-ट्राली रेत 37250.00, MP66ZC1258 ट्रेक्टर-ट्राली रेत 37250.00, UP64H8186 हाईवा गिट्टी/डस्ट ओवर लोड 45341.00 कुल जप्त वाहनों के विरुद्ध *(सात लाख बावन हजार नौ सौ पचास रुपये)* अधिरोपित किया गया।




