राजनीति

हर पात्र हितग्राही को योजनाओं का लाभ समय पर मिले – विधायक विश्वामित्र पाठक 

ar 728 ad
AR News Live

सीधी, सिहावल: प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत जनपद पंचायत सिहावल के ग्राम पंचायत लिलवार, सवेचा, मेढ़ौली, बघोर, चितवरिया एवं घोपारी में हितलाभ वितरण सह जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक माननीय श्री विश्वामित्र पाठक ने कहा कि सरकार की डबल इंजन नीति गरीबों और वंचितों को योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है।

 

जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन 

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन से हुई। मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। विभागीय अधिकारियों द्वारा शासन की प्रधानमंत्री आवास योजना, लाडली बहना योजना, आयुष्मान भारत योजना, संबल योजना, किसान सम्मान निधि योजना सहित विभिन्न 45 हितग्राहीमूलक योजनाओं और 63 सेवाओं की जानकारी दी गई।

 

विधायक श्री विश्वामित्र पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में चहुंमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रत्येक पात्र हितग्राही को लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए शिविरों में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है।

 

हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

शिविर में विभिन्न योजनाओं के तहत आवासीय भूमि अधिकार पत्र, पेंशन योजनाओं के स्वीकृति पत्र, लाडली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड एवं संबल कार्ड सहित कई योजनाओं के हितलाभ वितरित किए गए।

 

कार्यक्रम में गणमान्य जनों की उपस्थिति  

इस अवसर पर श्रीमती साक्षी गौतम (तहसीलदार), श्रीमती अनुसुइया वाजपेई (सीडीपीओ), अतुल मिश्रा (एसडीओ आरईएस), कामता तिवारी (बीपीओ), श्री मुन्नालाल वर्मा (बीआरसीसी), आकाशदीप (जेई), विमलेश रावत (अध्यक्ष मंडल सिहावल), सिद्धार्थ गौतम (मंडल अध्यक्ष अमिलिया), चंद्रशेखर शुक्ला, राजेश्वर पटेल (पूर्व मंडल अध्यक्ष) सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, सरपंच, हितग्राही एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

सरकार की योजनाओं को हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने की इस पहल को लेकर स्थानीय जनता ने सराहना की और विधायक श्री विश्वामित्र पाठक को धन्यवाद दिया।

 

 


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button