ब्रेकिंग न्यूज़

तेज रफ्तार का कहर,कार कि टक्कर से हवा में उछला बाइक चालक, इलाज के दौरान हो गई मौत

ar 728 ad
AR News Live

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में शक्तिनगर-बनारस राजमार्ग के बीना में हुई एक खौफनाक घटना का वीडियो सामने आया है। यहां तेज रफ्तार कार ने रोड पर जा रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से बाइक पर सवार हवा में करीब 4 फीट तक उछल गया। घायल शख्स की सिंगरौली जिला अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई। बाइक के भी परखचे उड़ गए।

 

 

मंगलवार को हुई इस दुर्घटना सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, बीना में यू-टर्न लेते समय एक बाइक कार की चपेट में आ गई। इसके बाद बाइक पर सवार व्यक्ति हवा में उछला और फिर मोटरसाइकिल के साथ कई मीटर तक घिसटता चला गया। कार सामने से आ रही दूसरी कार में जा भिड़ी।

 

हादसे में बाइक सवार और कार में बैठे दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि बाइक चालक खड़िया निवासी राजेन्द्र प्रसाद (58) की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, यू-टर्न लेने के दौरान बाइक सवार ने कार पर ध्यान नहीं दिया। कार तेज गति से आ रही थी और उसने बाइक को टक्कर मार दी।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button