जनकल्याण की योजनाएं चलती रहे, इसलिए चुने भाजपा को—- डॉ राजेश मिश्रा

जनकल्याण की योजनाएं चलती रहे, इसलिए चुने भाजपा को—- डॉ राजेश मिश्रा
भाजपा प्रत्याशी का जारी है लगातार जनसंपर्क अभियान
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा जन कल्याण का पर्याय बन चुकी है। जनकल्याणकारी योजनाएं अविरल रूप से चलती रहे और भारत विश्व की महाशक्ति बनें इसलिए भारतीय जनता पार्टी को चुने और मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाएं।
उक्त आशय के विचार भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी वरिष्ठ चिकित्सक डॉ राजेश मिश्रा ने चुनावी जनसंपर्क के दौरान ग्राम पंचायत क्षेत्र बुढगौना, लेहचुआ, मढा, झाला, रामपुर नैकिन, भितरी, बडखडा, पडखुरी, चुरहट में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहीं ।
चुनाव भारत को विश्व की महाशक्ति बनाने का
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा ने विभिन्न मंडलों के बूथ समिति को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव भारत को विश्व की महाशक्ति बनाने का है। जब देश महाशक्ति बनेगा, तो हर नागरिक समृद्ध शाली, सुखी, प्रसन्न और सामर्थ्य बान बनेगा। हर व्यक्ति का जीवन स्तर ऊपर उठेगा।
अधिवक्ताओं का लिया आशीर्वाद मां का जन समर्थन
रामपुर लेकिन के कोड परिसर में भाजपा पत्याशी
स डॉ राजेश मिश्रा पहुंचकर अवसर पर प्रमुख रूप से रामपुर नैकिन मंडल के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह, चुरहट मंडल के अध्यक्ष रजनीश तिवारी, नगर परिषद अध्यक्ष और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री रामकुमार साहू, उमाशंकर यादव, वीरेंद्र तिवारी, भानू पांडेय, संतोष पांडेय, आनंद बिहारी मिश्र, सतीश सिंह, संतोष प्रजापति, राजा राम यादव, चंद्रभान जी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थिति रहे।




