भाजपा लोकतंत्र को समाप्त करना चाहती है : कमलेश्वर पटेल

भाजपा लोकतंत्र को समाप्त करना चाहती है : कमलेश्वर पटेल
कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को जिताने का संकल्प लिया
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी-लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल ने कहा कि देश में आज तानाशाही से हर वर्ग प्रताड़ित है। भाजपा सरकार देश के समृद्ध लोकतंत्र को समाप्त करना चाहती हैं, किंतु कांग्रेस पार्टी भाजपा के इन मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी।कांग्रेस पार्टी ने सभी के कल्याण के लिए पांच न्याय के साथ 25 गारंटी को देने की घोषणा की है इसमें युवा न्याय, भागीदारी न्याय,नारी न्याय ,किसान न्याय एवं श्रमिक न्याय शामिल है।
पूर्व मंत्री श्री पटेल ने कहा कि केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने के बाद नौजवानो, किसानों एवं आमजन की खुशहाली के कार्य किए जाएंगे।
श्री पटेल आज जवाहर भवन ,जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेस पार्षदों पूर्व पार्षदों कांग्रेस प्रत्याशियों एवं संगठन के पदाधिकारी के साथ चर्चा कर रहे थे।
उन्होंने सभी कांग्रेस जनों से आग्रह किया कि टोली बनाकर घर-घर जाकर कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति एवं भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को बताएं।
उन्होंने कहा कि हम अगर एकजुट होकर आपसी सहयोग व तालमेल से ही विजय का रास्ता प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में आगे की रूपरेखा व रणनिती पर विस्तृत चर्चा हुई।
सीधी जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री ज्ञान प्रताप सिंह, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण सिंगरौली श्री ज्ञानेंद्र द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी श्री आनंद सिंह, वरिष्ठ एडवोकेट श्री विनोद वर्मा, वरिष्ठ पार्षद श्रीविनोद मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री विष्णुबहादुर सिंह, पार्षद श्रीमती मेनका प्रभात, श्रीमती कुमुदनी सिंह, श्रीमती सीमा सिंह ,श्रीमती सोनम सोनी ,विभा सिंह ,पार्षद श्री रमेश साकेत, वरिष्ठ एडवोकेट श्री मनोज सिंह ,एडवोकेट श्री गोविंद गुप्ता श्री प्रभात सिंह ,श्री अश्विनी सिंह
सहित अन्य मुख्य पदाधिकारियों ने अपने उद्बोधन में कांग्रेस पार्टी की जन हितेषी कार्यक्रमों, भाजपा के द्वारा बढ़ाई गई बेरोजगारी,महंगाई व भ्रष्टाचार को जन जन तक पहुंचाने का अनुरोध किया। बैठक में सभी ने कांग्रेस पार्टी को विजय दिलाने का संकल्प लिया।
अधिवक्ताओं से जनसंपर्क किया
सीधी लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी श्री कमलेश्वर पटेल ने आज जिला बार एसोसिएशन सीधी के अधिवक्ताओं से जनसंपर्क कर आशीर्वाद देकर कांग्रेस को जिताने का आग्रह कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ किया।
जनसंपर्क के पूर्व श्री पटेल परिसर में स्थित श्री शिव मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की कर आशीर्वाद भी प्राप्त किया।




