ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक संपन्न ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल की सुदृढ़ व्यवस्था हो -कलेक्टर श्री मालवीय..

ar 728 ad
AR News Live

जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक संपन्न ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल की सुदृढ़ व्यवस्था हो -कलेक्टर श्री मालवीय..

 

कलेक्टर ने गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी l कलेक्टर Saket Malviya की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री मालवीय ने जल जीवन मिशन के प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए हैं कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण होने चाहिए। इसके साथ ही कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण किया जाए जिससे नागरिकों को समय पर पीने के लिए पानी उपलब्ध हो सके।

 

कलेक्टर ने कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों को ग्रामों के अनुसार विकसित किया जाए। ग्राम स्तर पर एक्शन प्लान तैयार कर मॉडल टाउन के रूप में विकसित किया जाए जिससे गांव के दूर-दराज अंचलों और मजरे टोले तक पेयजल की समुचित व्यवस्था की जा सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए पर्याप्त घरेलू नल कनेक्शन की स्थाई व्यवस्था कराई जाए। योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए ग्राम स्तर पर बैठकें आयोजित करें। उन्होंने निर्देशित किया है कि खण्डस्तरीय समिति द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में आमजनों की परेशानियों को ग्राम स्तर पर ही निराकृत करें। कलेक्टर द्वारा सभी संविदाकारों को सख्त निर्देश दिए गए कि कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण एवं समय-सीमा में पूर्ण करे। इसमें यदि कोई समस्या आ रही है तो उसके सम्बन्ध में वरिष्ठ अधिकारियों को संज्ञान में लाए और संबंधित विभागों के अधिकारियो से साथ पीएचई के अधिकारी संवाद बनाए रखें।

 

कलेक्टर द्वारा ईई पीएचई को निर्देशित किया गया है कि 52 पूर्ण कार्यों का सत्यापन करा लें और 57 प्रगतिरत कार्यों को 30 मार्च तक पूर्ण करें। साथ अप्रैल में होने वाले कार्यों का जानकारी कलेक्टर कार्यालय भेजें। कलेक्टर द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों और स्कूलों में नल जल के माध्यम से जो पेयजल की व्यवस्था की गई उसका सत्यापन कर व्यवस्थित कर लें। कलेक्टर ने कहा कि जो भी सड़कें ठेकेदार द्वारा कार्य के दौरान तोड़ी गई हैं उसकी मरम्मत का काम भी पूरा कर लें।

 

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलेश शर्मा, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी संजय पाण्डेय, जिला समन्वयक प्रमोद दुबे, उपयंत्री एवं योजनाओं से संबंधित ठेकेदार उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button