फरार चल रहे वारंटियो की गिरफ़्तारी हेतु लगातार जारी हैं सीधी पुलिस का अभियान।

फरार चल रहे वारंटियो की गिरफ़्तारी हेतु लगातार जारी हैं सीधी पुलिस का अभियान।
बीती रात पुनः कांबिंग गश्त के दौरान 69 वारंटियों को गिरफ्तार कर आज माननीय न्यायालय के समक्ष किया गया पेश।
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी । पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले एवं समस्त अनुविभाग के एसडीओपी के मार्गदर्शन एवं समस्त थाना के थाना प्रभारियों के नेतृत्व में सीधी पुलिस ने हत्या/लूट/डकैती/मारपीट/ आबकारी आदि जैसे विभिन्न अपराधों के प्रकरणों मे जो आरोपी माननीय न्यायालय के समक्ष उपास्थित नहीं हुए है उनके विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई /गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। फ़रार आरोपीगण की गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास किये गये है लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी। उक्त फ़रार चल रहे आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सीधी श्री मुकेश कुमार श्रीवास्तव के द्वारा पूर्व में इनाम उद्घोषणा की गई थी जो एक दिन में जिले भर में विशेष अभियान चलाकर एक बार पुनः अभियान के तहत 10 स्थाई वारंट एवम 59 गिरफ्तारी वारंट कुल 69 वारंट तमिल किए गए हैं। सभी गिरफ्तार किए गए आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। एक बार पुनः कांबिंग गश्त में 69 वारंटियो को गिरफ्तार कर सीधी पुलिस ने अपराधियों को चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया है कि सीधी में कानून व्यवस्था का राज है और अपराधी चाहे जितना शातिर हो पुलिस से बच कर नही निकल पायेगे।
उक्त समस्त कार्यवाही में पूरे जिले की टीम शामिल रही जिसमें समस्त थाना/चौकी का बल एक साथ दबिश देकर उक्त समस्त वारंटियो को गिरफ्तार करने में अपनी महती भूमिका का निर्वहन किये है जिनके उत्साह वर्धन हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पूर्व में उद्घोषित इनाम राशि से पुरूष्कृत किया जावेगा।




