जिले के 250 तीर्थ यात्री द्वारिका के लिए रवाना..

जिले के 250 तीर्थ यात्री द्वारिका के लिए रवाना..
विधायक सीधी श्री शुक्ल ने तीर्थयात्रियों को शुभकामनाओं सहित किया रवाना
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी l विधायक केदारनाथ शुक्ल तथा कलेक्टर Saket Malviya ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के जिले के तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए सरई ग्राम रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए सीधी जिले से 250 विशिष्ट नागरिकों का चयन द्वारिका तीर्थ दर्शन के लिए किया गया है। द्वारिका तीर्थ दर्शन हेतु शासन द्वारा बोर्डिंग स्टेशन सरई ग्राम रेलवे स्टेशन सरई जिला सिंगरौली को निर्धारित किया गया है। विधायक श्री शुक्ल ने जिले के तीर्थ यात्रियों को बस के माध्यम से सम्मान सहित सरई ग्राम रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया।
जिले के 250 तीर्थयात्री 13 मार्च से 18 मार्च 2023 तक द्वारिका की यात्रा में रहेंगे। उन्हें सीधी से विशेष बसों द्वारा सरई जिला सिंगरौली भेजा गया है। वहाँ से तीर्थ यात्री विशेष ट्रेन से द्वारिका के लिए रवाना होंगे। यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए उनके साथ 5 अनुरक्षकों की टीम भी रवाना हुई है, जो रास्ते में तीर्थ यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखेंगे।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर बी. के. पाण्डेय, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलेश शर्मा, तीर्थ यात्रियों सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।




