ब्रेकिंग न्यूज़

दिव्यांगों ने रैली निकाल कर बेल लिपि दिया मतदान करने का संदेश

ar 728 ad
AR News Live

विधानसभा चुनाव के लिए इंदौर जिले में स्वीप गतिविधियों के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं। गुरुवार को इंदौर उज्जैन संभाग की समीक्षा बैठक के पहले ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर से जागरूकता रैली निकाली गई। दिव्यांगों ने तीनपहिया वाहनों पर सवार होकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस दौरान बेल लिपि में मतदान करने के संदेश का विमोचन किया गया।

 

 

जिले में विधानसभा निर्वाचन के दौरान मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप अभियान के तहत अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इस अभियान के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक बनाने के लिए दिव्यांगो का भी सहयोग लिया जा रहा है। इसी सिलसिले में गुरुवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

 

 

इस कार्यक्रम में भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त अजय भादू, मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन, संभाग आयुक्त मालसिंह तथा कलेक्टर इलैयाराजा टी भी मौजूद थे। कार्यक्रम के माध्यम से दिव्यांगों ने अनूठे तरीके मतदान करने की अपील की। दिव्यांगों ने तिपहिया वाहनों पर सवार होकर वाहन रैली निकाली। उन्होंने नागरिकों को संदेश दिया कि वह मतदान अवश्य करें। साथ ही अतिथियों ने दिव्यांगों द्वारा मतदाता जागरूकता के संबंध में तैयार चित्र और कोटेशन का अवलोकन भी किया। मूकबधिर युवाओं ने सांकेतिक भाषा में मतदान की अपील की।

 

उप निर्वाचन आयुक्त अजय भादू, मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बुधवार रात को शहर के छप्पन दुकान पर व्यंजनों का लुत्फ उठाया।

 

मतदान किया तो छप्पन पर मुफ्त मिलेंगे पोहे-जलेबी

बुधवार को छप्पन दुकान पहुंचे उप चुनाव आयुक्त अजय भादू व राज्य के मुख्य चुनाव निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन से एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुलाकात की और कहा कि मतदान वाले दिन सुबह नौ बजे तक वोट डालकर आने वाले मतदाताओं को पोहे-जलेबी निश्शुल्क खिलाए जाएंगे। इसके बाद शाम तक मतदाताओं को पोहे-जलेबी पर 10 प्रश तक छूट दी जाएगी।

बैठक के लिए दोनों अधिकारी बुधवार शाम को इंदौर पहुंचे। भादू और राजन ने छप्पन दुकान पर व्यजनों का लुत्फ भी उठाया। इस दौरान संभागायुक्त मालसिंह, पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर, कलेक्टर इलैया राजा टी, नगर निगम आयुक्त हर्षिका सिंह, एडीएम सपना लोवंशी सहित मौजूद आदि मौजूद थे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button