क्राइम

सीधी लूट मामला: बाइक खराब होने का झांसा देकर युवक से मोबाइल और नगदी लूटी, 6 आरोपी गिरफ्तार

ar 728 ad
AR News Live

Sidhi robbery case: सीधी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट की वारदात में शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बाइक खराब होने का झांसा देकर एक युवक को सुनसान स्थान पर बुलाया और उसके साथ मारपीट कर मोबाइल व नगदी लूट ली।

झांसा देकर सुनसान जगह बुलाया

जानकारी के अनुसार फरियादी गोविंद जायसवाल निवासी ग्राम चपड़े ने थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि 21 जनवरी 2026 को वह अपनी ऑटो पार्ट्स की दुकान बंद कर घर गया था। दोपहर करीब 3 बजे उसे फोन कर एक व्यक्ति ने बाइक खराब होने की बात कहकर भितरी-चिलरी रोड पर बुलाया।

मौके पर पहले से मौजूद थे अन्य आरोपी

फरियादी बताए गए स्थान पर पहुंचा तो वहां पहले से एक अन्य मोटरसाइकिल के पास चार युवक खड़े थे। जैसे ही वह बाइक चेक करने लगा, आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

इस दौरान आरोपियों ने उसकी जेब से ओप्पो कंपनी का मोबाइल और करीब 3 हजार रुपये नगद छीन लिए।

मारपीट कर मौके से फरार हुए आरोपी

घटना के बाद फरियादी किसी तरह मौके से भागकर मुख्य सड़क तक पहुंचा और अपने परिचितों को घटना की जानकारी दी। हमले में उसे सिर, गर्दन और पीठ में चोट आई, जिसका मेडिकल परीक्षण कराया गया।

पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने जांच के दौरान नीरेंद्र प्रजापति, जगदीश प्रजापति सहित दो नाबालिग आरोपियों को पकड़ा। इनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल, रिंच-पाना और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई।

फरार आरोपी भी पकड़े गए

इसके बाद पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी शिवम कुशवाहा और शुभम कुशवाहा को 16 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से घटना में उपयोग की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए आरोपी

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल सीधी भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button