राहगीरों को शीतल जल पिलाकर किया प्याऊ का शुभारंभ – कॉग्रेेंस जिलाध्यक्ष

राहगीरों को शीतल जल पिलाकर किया प्याऊ का शुभारंभ – कॉग्रेेंस जिलाध्यक्ष
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी।गर्मी के प्रकोप को देखते हुए विगत वर्षो की भॉति इस वर्ष भी वरिष्ट
समाजसेवी विनोद मिश्रा पार्षद वार्ड क्रमांक 2 के द्वारा स्थानीय सम्राट
चौक के समीप यात्री प्रतिक्षालय में प्याऊ की सुविधा आमजनो हेतु मुहैया
कराई गयी है। इस मौके पर जिला कॉग्रेंस कमेटी सीधी एवं सिंगरौली के जिला
अध्यक्ष एवं पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताजन मौजूद रहें। नि:शुल्क
प्याऊ के शुभारंभ अवसर पर सभी ने चिल चिलाती गर्मी से परेशान प्यासे
राहगीरों को गुड़ मीठा खिला कर शीतल जल पिलाया और आशीष बटोरा।
प्याऊ के शुभारंभ अवसर पर मीडिया से रूबरू होते हुए विनोद मिश्रा ने
बताया कि जल का संरक्षण और सही उपयोग करना हम सभी का कर्तव्य है। पानी को
व्यर्थ न बहायें। भीषण गर्मी में यही जल लोगों की प्यास बुझाता है। जल का
संरक्षण और सही उपयोग करना हम सभी का कर्तव्य है। पानी को व्यर्थ न
बहायें। भीषण गर्मी में यही जल लोगों की प्यास बुझाता है। समाज सेवियों
को गर्मी के मौसम में जगह.जगह निशुल्क प्याऊ लगाना चाहिए, जिससे आमजन
प्यास लगने पर आसानी से निशुल्क पानी पी सके। उन्होंने बताया कि यह
निशुल्क प्याऊ पूरी गर्मी तक लगा रहेगा। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
ज्ञान सिंह ने फीता काट कर प्याऊ का शुभारंभ किया साथ ही वरिष्ठ समाजसेवी
विनोद मिश्रा के उत्कृष्ट कार्यो की कोटि कोटि प्रशंसा की साथ कहा कि
प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुन्न का कार्य है। इस अवसर पर प्रमुख
रूप से जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली ग्रामीण के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र
द्विवेदी, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष आकाश सिंह, विनोद मिश्रा,
ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री, प्रदीप सिंह, ओंकार सिंह, रजनी श्रीवास्तव सहित
अन्यजन उपस्थित रहें।




