ब्रेकिंग न्यूज़

देर रात 12 आईएएस अधिकारियों के तबादले, बदले सीधी सहित 4 जिलों के कलेक्टर

ar 728 ad
AR News Live

 

भोपाल-मध्य प्रदेश सरकार ने शनिवार देर रात फिर 12 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। जिसमें सीधी, उमरिया, झाबुआ और रतलाम में नए कलेक्टर की पदस्थापना की गई है।

सीधी कलेक्टर साकेत मालवीय को संचालक कर्मचारी चयन मंडल भोपाल के पद पर स्थानांतरित किया गया है जबकि स्वरोचिष सोमवंशी को सीधी कलेक्टर बनाया गया है

 

जी हाँ मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। राज्य शासन ने 12 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। 11 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं।

 

रतलाम कलेक्टर को प्रबंध संचालक, राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम बनाया गया है। उनकी जगह राजेश बाथम को रतलाम का कलेक्टर बनाया गया है। बाथम अभी अपर आयुक्त (राजस्व) उज्जैन संभाग पदस्थ हैं।

 

स्वरोचिष सोमवंशी को सीधी कलेक्टर बनाया गया है। सोमवंशी राज्यपाल के उपसचिव बनाए गए है। सीधी कलेक्टर साकेत मालवीय को संचालक, कर्मचारी चयन मंडल बनाया गया है।

 

विदिशा कलेक्टर उमाशंकर भार्गव को अपर सचिव राज्यपाल बनाया गया है। धरणेन्द्र कुमार जैन को उमरिया का कलेक्टर बनाया गया है। जैन अभी उप सचिव कार्मिक पदस्थ हैं।

 

दमोह कलेक्टर मयंक अग्रवाल को ओएसडी सह नियंत्रक खाद्य एवं औषधि बनाया गया है। नीमच की अपर कलेक्टर नेहा मीना को झाबुआ का कलेक्टर बनाया गया है। झाबुआ की कलेक्टर तन्वी हुड्डा को प्रबंध संचालक मप्र वित्त निगम, इंदौर पदस्थ किया गया है।

 

उमरिया कलेक्टर बुद्धेश वैद्य और विदिशा कलेक्टर बनाया गया है। उप सचिव, मुख्यमंत्री सुधीर कुमार कोचर अब दमोह जिले के कलेक्टर होंगे। भिंड जिला पंचायत के सीईओ मनोज कुमार सरियाम को अपर आयुक्त सह पंजीयक सहकारी संस्थाएं बनाया गया है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button