क्राइम

नशीली सिरप के साथ पकड़े गए विधि विरुद्ध बालक – जमोड़ी पुलिस ने दिखाई सख्ती, किया बड़ा खुलासा

ar 728 ad
AR News Live

जमोड़ी: नशीली सिरप के साथ दो विधि विरुद्ध बालक गिरफ्तार

जमोड़ी। थाना प्रभारी जमोड़ी उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में नशीली सिरप के खिलाफ की गई कार्रवाई में दो विधि विरुद्ध बालकों को प्रतिबंधित कोडीन युक्त नशीली सिरप के साथ गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में जमोड़ी पुलिस ने कुल 104 सीसी सिरप (अनुमानित कीमत ₹16,640/-) और एक मोटरसायकल (अनुमानित कीमत ₹15,000/-) जब्त की। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा के निर्देशन में यह कार्रवाई हुई।

 

नशीली सिरप के खिलाफ विशेष अभियान चला रही पुलिस

 

पुलिस को 10 जून 2025 को सूचना मिली थी कि दो नाबालिग लड़के सफेद बोरी में नशीली सिरप लेकर जमोड़ी क्षेत्र में बिक्री के इरादे से आ रहे हैं। सूचना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने जमोड़ी कला स्थित वन विभाग कार्यालय के पास संदिग्ध मोटरसायकल को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान सफेद बोरी में कोडीन युक्त नशीली सिरप बरामद हुई।

 

नशीली सिरप के बढ़ते खतरे को रोकने पुलिस की मुहिम

 

जमोड़ी पुलिस द्वारा जब्त की गई कुल 104 सीसी नशीली सिरप की कीमत लगभग ₹16,640/- आंकी गई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 21, 22 तथा ड्रग कंट्रोल एक्ट की धारा 5/13 के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

नशीली सिरप तस्करी के आरोप में न्यायालय में पेश किए जाएंगे बालक

 

दोनों विधि विरुद्ध बालकों को किशोर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। इस कार्रवाई से नशीली सिरप की अवैध बिक्री पर रोक लगाने में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। इस अभियान में पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव और उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती गायत्री का निर्देशन सराहनीय रहा।

 


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button