राजनीति

देवसर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का आयोजन, 47 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

ar 728 ad
AR News Live

देवसर नगर स्थित मंगल भवन में गुरुवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह एवं निकाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुल 47 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, जिनमें 41 जोड़ों का विवाह और 6 जोड़ों का निकाह संपन्न हुआ।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा क्षेत्र सिहावल के विधायक श्री विश्वामित्र पाठक द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया।

 

सामूहिक विवाह समारोह में विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ विवाह सम्पन्न कराए गए, वहीं मुस्लिम समुदाय के जोड़ों का निकाह भी धार्मिक परंपराओं के अनुसार कराया गया। विवाह उपरांत नवविवाहित जोड़ों पर पुष्पवर्षा कर उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की गई।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विश्वामित्र पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सामाजिक समरसता का सशक्त उदाहरण है, जहां एक ही मंच पर विभिन्न समुदायों के विवाह एवं निकाह संपन्न होते हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सम्मानजनक तरीके से विवाह करने का अवसर प्रदान करती है।

 

उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनका उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी सहायता पहुंचाना है।

 

इस अवसर पर जनपद पंचायत देवसर अध्यक्ष प्रणव पाठक, उपाध्यक्ष केशव सिंह, सीईओ संजीव तिवारी, तहसीलदार देवेंद्र द्विवेदी, जनपद सदस्य परशुराम तिवारी एवं मालिकराम पनिका सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, नवविवाहित जोड़े और उनके परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button