भाजपा प्रत्याशी सांसद रीती पाठक को मिल रहा अपार जन समर्थन, सुनने को उमड रही जनता, दोनों हाथ जोड़कर विजय श्री का मांग रही आशीर्वाद

भाजपा प्रत्याशी सांसद रीती पाठक को मिल रहा अपार जन समर्थन, सुनने को उमड रही जनता, दोनों हाथ जोड़कर विजय श्री का मांग रही आशीर्वाद
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी। भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा संसदीय क्षेत्र की सांसद एवं सीधी विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रीती पाठक का जन दर्शन कार्यक्रम एवं संवाद निरंतर जारी है। इस दौरान जनता का अपार जन समर्थन मिल रहा है। भाजपा प्रत्याशी रीति पाठक भी दोनों हाथ जोड़कर जनता जनार्दन का भरपूर आशीर्वाद और स्नेह अर्जित कर रही हैं।
आज भाजपा प्रत्याशी सांसद रीती पाठक ने नगर पालिका की वार्ड क्रमांक 21 और ग्राम पंचायत क्षेत्र मझरेठी, कोठार, शैरपुर ,शरदा, पोखडौर, जनकपुर, कुचवाही में ऐतिहासिक जनसभाएं की।
कलश दिखाकर किया अभिनंदन
भाजपा प्रत्याशी सांसद श्रीमती रीती पाठक के सभा स्थल में पहुंचते ही लाडली बहना और लाडली लक्ष्मी की बेटियां कलश लेकर भाजपा प्रत्याशी का अभिनंदन की, तो वही भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद श्रीमती रीती पाठक दोनों हाथ जोड़कर बहनों का अभिनंदन करती हैं। और उन्हें गले से लगा लेती हैं। इस दौरान जनता रीती पाठक जिंदाबाद के जोरदार नारे और तालिया से की गड़गड़ाहट से अभिनंदन करती है ,जो दृश्य देखते ही बनता है।
कांग्रेस आई तो जनकल्याणकारी योजनाएं बंद कर देगी
सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि यदि पंजा छाप कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई तो, लाड़ली लक्ष्मी, लाडली बहना, इलाज के लिए आयुष्मान योजना, गैस चूल्हे के लिए उज्ज्वला योजन, किसानों के लिए किसान सम्मान निधि, छात्रों के लिए छात्रवृत्ति, गांव की बेटी के लिए स्कूटी और साइकिल योजना, लैपटॉप योजना, किसानों के लिए खाद बीज की सब्सिडी और हरिजन आदिवासियों के लिए छात्रवृत्ति, साथ ही पैसा एक्ट को भी समाप्त कर देगी। इसलिए मैं आप सभी से हाथ जोड़कर निवेदन करती हूं कि ऐसे नेताओं और ऐसी पार्टी से दो हाथ दूर ही रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हाथों में प्रदेश और देश दिन दूनी रात चौगुनी उन्नति कर रहा है। यह उन्नति, आप बनाए रखें। कांग्रेस के प्रधानमंत्री जो मौनी बाबा के नाम से मशहूर थे, देश का बंटाढार किया है। रिमोट से चलने वाली कांग्रेस की सरकार, जो तुष्टिकरण और अलगाववाद को बढ़ावा देती है, उसकी जमानत जप्त करें।
भाजपा को जिताएं
भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद श्रीमती रीती पाठक ने जनकल्याणकारी योजनाएं गिनाते गिनाते मार्मिक होते हुए दोनों हाथ जोड़कर जनता जनार्दन से अपील करते हुए कहा कि प्रदेश की सर्वांगीण उन्नति के लिए कमल निशान वाली भारतीय जनता पार्टी की बटन को दबाकर हमें अपना आशीर्वाद और संबल प्रदान करें।
भाजपा है तो सुरक्षा की गारंटी
भाजपा प्रत्याशी सांसद श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिले में अमन, सुख शांति और समृद्धि के साथ-साथ विकास की गारंटी देने वाली पार्टी है।
नशा से रहे दूर
भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि नशा नाश की जड़ है ,इसलिए नशे से अपने परिवार बच्चों और गांव को दूर रखें।
स्वागत गीत से हुआ स्वागत
लाडली बहन पूजा तिवारी, शीतल तिवारी, शिवांगी सिंह, मालती कुशवाहा लाड़ली लक्ष्मी की बहनों ने लोकगीत, स्वागत गीत को बघेली में गाकर भाजपा प्रत्याशी रीती पाठक का अभिनंदन किया और खूब वाहवाही लूटी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता मिशाबंदी यदुनाथ सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, बद्री मिश्रा, पूर्व जिला महामंत्री विनय सिंह चौहान, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, पुनीत नारायण शुक्ला, डॉ मनीला सिंह चौहान, डॉ सत्येंद्र उपाध्याय ,आईटी के जिला संयोजक जितेंद्र तिवारी, अक्षत तिवारी, विनोद सिंह परिहार, अन्नू पांडे, उमा तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रघुराज सिंह, सरपंच पंच राज सिंह, शिवराज सिंह, प्रभात सोनी, मार्तंड सिंह, पूर्व सरपंच धर्मराज सिंह, अर्जुन सिंह, शांति तिवारी, गायत्री तिवारी, पूजा तिवारी, अनमोल मौर्य, उमेश मौर्य, अर्जुन कुशवाहा, अतुल मिश्रा, राम निहोर प्रजापति, रोहिणी तिवारी, अनुज तिवारी, अनिल भूतिया, उमाशंकर यादव, अजीत वर्मा, गायत्री तिवारी, सुमित कोरी, सरपंच रमेश सिंह चौहान, राजमणि कोल, सुधीर सिंह, उप सरपंच ज्ञानवती कोल, रामराज गुप्ता, राजेश जायसवाल, हरिराम द्विवेदी, राकेश सिंह, यशोदा द्विवेदी, मनीष द्विवेदी सहित विभिन्न ग्राम पंचायत के सरपंच, उप सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जनप्रतिनिधि सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे।




