BJP ने 29 लोकसभा सीटों पर नियुक्त किए प्रभारी-संयोजक , सीधी के …के.के.के साथ अच्छा हुआ या…

मध्य प्रदेश भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। विधानसभा में अप्रत्याशित जीत के बाद अब बीजेपी लोकसभा में 29 सीटों का लक्ष्य लेकर चल रही है। इसी क्रम में बीजेपी ने प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों के लिए संयोजक, सह संयोजक और प्रभारियों की नियुक्ति की है। खास बात ये है कि बीजेपी ने लोकसभा सीटों के लिए बनाए गए क्लस्टर प्रभारियों के क्षेत्रों में बड़ा बदलाव करते हुए नेताओं को उनके गृह क्षेत्र के क्लस्टर के प्रभार से हटाकर सभी प्रभारियों को दूसरे संभाग की जिम्मेदारी दी है। वंही नियुक्त किये गये संयोजक व प्रभारी की बात करें तो सीधी के के.के.के साथ अच्छा हुआ या नही यह तो पार्टी जाने लेकिन इतना जरूर है कि के.के.तिवारी बीजेपी के एक सच्चे सिपाही हैं पार्टी ने जब जंहा जो दाइत्व दिया उसे वह बाखूबी निर्वहन किये इतना जरूर है कि उन्हे आज जंहा होना चाहिये वंहा उस सीढी तक क्यूं नही पंहुच पाते …? सीढी क्यूं टूट जाती है …? इस चेहरे पर तमाम सबाल जहान पर मड़रा रहे हैं …खैर संयोजक वनाकर उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ा जायेगा इसमें कोई दोराय नही ।
भोपाल लोकसभा के लिए पूर्व सांसद आलोक संजर को संयोजक और जोधा सिंह अटवाल को सह संयोजक बनाया है। भिंड सीट का संयोजक अवधेश कुशवाह, सह संयोजक मेघ सिंह गुर्जर और प्रभारी लोकेंद्र पाराशर को बनाया गया है। छिंदवाड़ा का लोकसभा संयोजक शेषराव यादव और प्रभारी नरेश दिवाकर को बनाया गया है।
सतना के रामदास मिश्रा, रीवा के विद्याप्रकाश श्रीवास्तव को प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं सीधी से केके तिवारी पूर्व जिला अध्यक्ष को प्रभारी बनाया गया है। आपको बता दें की के .के .तिवारी खुद लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी की रेस में माने जा रहे थे लेकिन पार्टी ने फिर से उन्हें एक दूसरी जिम्मेदारी सौंप दी है, जिससे उनकी दावेदारी कमजोर हो चुकी है। वहीं शहडोल के प्रकाश जगवानी, जबलपुर के सदानंद गोडबोले, मुरैना के अनूप सिंह भदौरिया, भिंड के अवधेश कुशवाह, ग्वालियर के महेन्द्र यादव, गुना के राधेश्याम पारीक, सागर के प्रभुदयाल पटेल, टीकमगढ़ के विवेक चतुर्वेदी दमोह के जाहर सिंह, खजुराहो के सतानंद गौतम,मंडला के प्रफुल्ल मिश्रा, बालाघाट की लता ऐलकर, छिंदवाड़ा के शेषराव यादव, होशंगाबाद के संदेश पुरोहित, विदिशा के रामपाल सिंह, उज्जैन (अजा) के डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान को प्रभारी नियुक्त किया गया है। मंदसौर के देवीलाल धाकड़, धार (अजजा)प्रभुराठौर,रतलाम-झाबुआ के (अजजा) किशोर शाह, इंदौर के रवि रावलिया, खरगौन के (अजजा) अंतर सिंह आर्य और खंडवा के हरीश कोटवाले को प्रभारी नियुक्त किया गया है।




