क्राइम

लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: ₹50 हजार रिश्वत लेते रेंजर और बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार

ar 728 ad
AR News Live

Lokayukta Bribery Case: मध्य प्रदेश के सागर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग के रेंजर और बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

₹1 लाख की मांग, पहले ही ले चुके थे ₹40 हजार

फरियादी किसान विजय सिंह राजपूत ने बताया कि खेत की लकड़ी के परिवहन (टीपी) की अनुमति के लिए उन्होंने वन विभाग में आवेदन किया था। आरोप है कि रेंजर विकास सेठ और क्लर्क जयप्रकाश तिवारी ने इस काम के बदले ₹1 लाख की रिश्वत मांगी।

किसान के अनुसार, वह पहले ही ₹40 हजार दे चुका था, इसके बावजूद बाकी रकम के लिए दबाव बनाया जा रहा था।

जाल बिछाकर रंगे हाथ पकड़ा

परेशान होकर किसान ने लोकायुक्त में शिकायत की। जांच के बाद टीम ने ट्रैप प्लान किया। जैसे ही किसान ₹50 हजार लेकर पहुंचा, लोकायुक्त टीम ने मौके पर दबिश देकर रेंजर को पैसे लेते हुए पकड़ लिया।

जांच के दौरान हाथ धुलवाने पर रेंजर के हाथ गुलाबी हो गए, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हुई।

वन विभाग में मचा हड़कंप

कार्रवाई के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया। लोकायुक्त पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

अन्य कर्मचारियों की भूमिका की जांच

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस मामले में विभाग के अन्य कर्मचारी भी शामिल थे या नहीं।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button