क्राइमबहरी

बहरी पुलिस ने 15 हजार रुपये कीमती 102 शीशी आनरेक्स कफ सिरफ के साथ 2 आरोपी को किया गिरफ्तार।     

ar 728 ad
AR News Live

नवागत पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ.रविन्द्र वर्मा (भापुसे) के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी अंजुलता पटले व उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) नारायण कुमरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बहरी के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थों के भंडारण परिवहन एवं विक्रय के विरूद्ध की गई कार्यवाही।

 

 

दिनांक 12/04/2023 मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि बहरी बाजार में दो व्यक्ति अवैध नशीली कफ सीरफ बिक्री करने हेतु रखे है सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाकर थाना प्रभारी बहरी के नेतृत्व में टीम गठित कर रेड कार्यवाही की गई जो आरोपी के पास से कुल 102 शीशी आनरेक्स नशीली कफ सीरप मिली जिसके संबंध में वैध कागजात की माग की गई जो प्रस्तुत नही किए आरोपियों का उक्त कृत्य धारा 8/21, 22 एनडीपीएस एक्ट व 5/13 ड्रग्स कंट्रोल एक्ट का अपराध पाये जाने अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

 

विदित हो कि उक्त आरोपिया के विरुद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट एवं ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत 3 प्रकरण पंजीबद्ध किये जा चुके है।

 

जप्त मशरूका: 102 सीसी आनरेक्स नशीली कफ सीरप कुल लगभग कीमती 15000/-

 

उक्त कार्यवाही में भूमिका

 

थाना प्रभारी बहरी में उनि पवन सिंह , सउनि रजनीश सिंह, आर विजेंद्र सिंह, राजधर विश्वकर्मा, राजकमल, म.आर. पिंकी दुबे एवं चालक आर पुष्पराज बागरी का सराहनीय योगदान रहा।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button