क्राइम

45 हजार रूपये कीमती अवैध मादक पदार्थ 4 किलो 400 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को बहरी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

ar 728 ad
AR News Live

रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी l पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूश्री अंजुलता पटले, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती प्रिया सिंह के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी बहरी उनि धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में 44 हजार रुपये कीमती अवैध मादक पदार्थ 4 किलो 400 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी बहरी पुलिस के गिरफ्त में

 

*मामला विवरण*

दिनांक 02.08.2023 को थाना प्रभारी बहरी को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि बस स्टैंड बहरी में में एक व्यक्ति भारी मात्रा में गांजा बिक्री करने हेतु लेकर बैठा है जो जाने हेतु वाहन का इंतजार कर रहा है । उक्त सूचना से थाना प्रभारी बहरी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाकर रेड कार्यवाही हेतु टीम गठित कर रेड कार्यवाही की गई जो मुखबिर के बताये अनुसार बस स्टैंड बहरी में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई जो एक व्यक्ति एक बैग में कुछ लेकर बैठा मिला जिससे उसका नाम पता पूछा गया तो अपना नाम कन्हैया यादव पिता ललई यादव उम्र 45 वर्ष निवासी अमडिहा थाना बहरी जिला सीधी का होना बताया जिसके पास रखे बैग को खोलकर देखे तो गांजा जैसा पदार्थ मिला जिसको तौलने पर 4 किलो 400 ग्राम पाया गया जिसकी कीमत लगभग 44000 रुपए होगी। आरोपी उक्त से उक्त मादक पदार्थ रखने वैध दस्तावेज की मांग की गई जो कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया आरोपी का यह कृत्य धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट की दण्डनीय पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त कर कब्जे पुलिस लिया जाकर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।

 

*उपरोक्त समस्त कार्यवाही* में थाना प्रभारी बहरी उनि धर्मेंद्र सिंह, सउनि राजनीश सिंह, आरक्षक राजकमल भूर्तिया,अवधेश कुशवाहा, कमलेश प्रजापति का विशेष योगदान रहा l


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button