अवैध रेत खनन पर अमिलिया पुलिस का शिकंजा: ₹5 लाख से अधिक का मशरुका जब्त, आरोपी पर डेढ़ दर्जन धाराएं

सीधी, अवैध रेत खनन पर अमिलिया पुलिस ने शिकंजा कसा।
पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट श्री आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमिलिया निरीक्षक राकेश बैस के नेतृत्व में अमिलिया पुलिस ने यह कार्रवाई की। अमिलिया पुलिस ने लगभग ₹5 लाख 05 हजार मूल्य का मशरुका जब्त कर आरोपी के विरुद्ध डेढ़ दर्जन धाराओं में मामला दर्ज किया।
अवैध रेत खनन रोकने में बड़ी सफलता
अमिलिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम तिमसी के सोन नदी घाट से एक ट्रैक्टर अवैध रेत का परिवहन कर रहा है। अमिलिया पुलिस की टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
अमिलिया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मशरुका जब्त किया
आरोपी राजेश उर्फ लल्लू साहू, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम पहाड़ी गेदुरहवा टोला, थाना अमिलिया को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से रेत लोड ट्रैक्टर मय ट्रॉली, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹5,05,000/- है, जब्त किया गया।
अमिलिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कीं गंभीर धाराएं
आरोपी पर भारतीय दंड संहिता बी.एन.एस. 2023 की धारा 303(2), 317(5), 122(2), 224 बी; वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 27, 29, 39, 41, 51; भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 2, 41, 52; खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 4, 21; पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 की धारा 15; और मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 184, 77/177 के तहत प्रकरण दर्ज किया।
अमिलिया पुलिस टीम ने निभाई सराहनीय भूमिका
अमिलिया पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश बैस, सहायक उपनिरीक्षक उग्रभान मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक सुनील पाठक, आरक्षक दीपेन्द्र कुमार एवं अभिषेक चौधरी का सराहनीय योगदान रहा। अमिलिया पुलिस की मुस्तैदी से अवैध रेत खनन पर रोक लगाने में सफलता मिली।




