अमिलिया पुलिस कार्रवाई: गांजा तस्कर गिरफ्तार, 1.5 किलो नशा बरामद

सीधी। अमिलिया पुलिस कार्रवाई में अवैध नशे के कारोबार पर बड़ी चोट पहुंचाई गई। थाना अमिलिया पुलिस ने कोदौरा साहू ढाबा के पास दबिश देकर एक युवक को 1.5 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया, जिसकी कीमत लगभग ₹15,000/- आंकी गई है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव तथा एसडीओपी चुरहट श्री आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमिलिया निरीक्षक राकेश बैस के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
अमिलिया पुलिस कार्रवाई से नशे के खिलाफ कड़ा संदेश
दिनांक 17 अगस्त 2025 की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कोदौरा साहू ढाबा के पास एक युवक अवैध नशा बेचने की फिराक में है। सूचना के आधार पर टीम ने तुरंत घेराबंदी की और संदेही शेरअली खान उर्फ लाला (20 वर्ष, निवासी परसिधी) को पकड़ा।
अमिलिया पुलिस कार्रवाई में गांजा बरामद
तलाशी लेने पर आरोपी के पास से पन्नी में रखा 1.5 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने इसकी अनुमानित कीमत ₹15,000/- बताई। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसे यह गांजा पिपराही क्षेत्र से एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा मिलता था।
अमिलिया पुलिस कार्रवाई के तहत दर्ज हुआ प्रकरण
आरोपी का यह कृत्य धारा 8/20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दंडनीय पाया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर थाना अमिलिया लाया गया, जहां आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
अमिलिया पुलिस कार्रवाई में टीम का सराहनीय योगदान
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अमिलिया निरीक्षक राकेश बैस, सहायक उप निरीक्षक पुरुषोत्तम पाठक, प्रधान आरक्षक राजेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक विक्रम सिंह, आरक्षक दीपेंद्र कुमार, आरक्षक संदीप चतुर्वेदी एवं आरक्षक शुभेन्द्र पाण्डेय की अहम भूमिका रही।




