क्राइम

सीधी में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक गिरफ्तार

ar 728 ad
AR News Live

सीधी: जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जमोड़ी थाना पुलिस ने सोन नदी तट क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिलने पर जमोड़ी थाना पुलिस टीम ने ग्राम भेलकी क्षेत्र स्थित सोन नदी किनारे दबिश दी। इस दौरान पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर चालक वाहन को तेज गति से लेकर फरार होने लगा। पीछा किए जाने पर चालक ने भेलकी-अमरवाह मार्ग की पहाड़ी पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन रेत के अधिक भार और ढलान के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया।

 

स्थिति बिगड़ती देख चालक ट्रैक्टर छोड़कर जंगल की ओर भागने लगा, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अनिकेत सिंह उर्फ काजू सिंह चौहान (32), निवासी अमरवाह बताया।

 

जांच के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रूप से उत्खनित रेत पाई गई, जिसके संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने लगभग 1.55 लाख रुपये मूल्य का ट्रैक्टर-ट्रॉली मय रेत जब्त किया है।

 

आरोपी एवं वाहन स्वामी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं सहित खान एवं खनिज (विनियमन) अधिनियम और भारतीय वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।

 

पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button