ब्रेकिंग न्यूज़

सीधी में खेत से नवजात शिशु का शव बरामद, पुलिस व एफएसएल टीम जांच में जुटी

ar 728 ad
AR News Live

सीधी: नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 में गांधी विद्यालय के पीछे स्थित एक खेत से गुरुवार सुबह नवजात शिशु का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना सुबह करीब 9:30 बजे स्थानीय लोगों को मिली, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।

 

सूचना मिलते ही डायल-112 और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को हटाकर घटनास्थल को सुरक्षित किया और शव को कब्जे में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है।

 

खेत के स्वामी आनंद सिंह के पुत्र एवं पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह लोगों के माध्यम से घटना की जानकारी मिली थी। सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे, जिसके कुछ देर बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई।

 

कोतवाली थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल ने बताया कि खेत से बरामद शव को विधिवत कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों की जानकारी जुटा रही है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

 

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button