क्राइम

सीधी पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा, डायल-112 व कोतवाली पुलिस ने बचाई युवक की जान

ar 728 ad
AR News Live

सीधी पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा, डायल-112 व कोतवाली पुलिस ने बचाई युवक की जान

 

 

सीधी | 27 जनवरी 2026

सीधी जिले में पुलिस की सतर्कता और मानवीय संवेदनशीलता के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम जोरौंधा में घरेलू विवाद के बाद पानी की ऊँची टंकी पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी दे रहे युवक को डायल-112 और कोतवाली पुलिस की टीम ने सूझबूझ से सुरक्षित नीचे उतारकर उसकी जान बचा ली।

पैसों की मांग को लेकर हुआ विवाद

ग्राम जोरौंधा निवासी विकास पाल का घर में पैसों की मांग को लेकर विवाद हुआ था। मांग पूरी न होने से क्षुब्ध होकर युवक गांव में स्थित पानी की ऊँची टंकी पर चढ़ गया और कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। युवक को टंकी पर देखकर गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

कोतवाली पुलिस व FR i की त्वरित कार्रवाई

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अभिषेक उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम एवं एफआरवी (डायल-112) तत्काल मौके पर पहुँची। प्रधान आरक्षक रण बहादुर, आरक्षक संतोष यादव एवं आरक्षक अनुराग यादव ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए युवक से लगातार संवाद स्थापित किया। काफी देर तक चली समझाइश और संवेदनशील बातचीत के बाद पुलिस टीम युवक का मन बदलने में सफल रही और उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में एफआरवी चालक अरुण पाल की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ग्रामीणों ने जताया आभार

युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। समय पर मिली सहायता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की ग्रामीणों ने मुक्त कंठ से सराहना की।

पुलिस अधीक्षक का संदेश

पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी ने कहा, “पुलिस का प्राथमिक कर्तव्य जनसेवा और जीवन रक्षा है। थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय और उनकी टीम ने जिस संवेदनशीलता के साथ इस संकटपूर्ण स्थिति को संभाला, वह सराहनीय है। नागरिकों से अपील है कि किसी भी समस्या का समाधान संवाद से निकालें, जीवन अनमोल है।”

 

 

 


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button