लगातार जारी है सीधी पुलिस की नशा विरोधी अभियान,*

*लगातार जारी है सीधी पुलिस की नशा विरोधी अभियान,*
*कार्यवाही करते हुये कोतवाली एवं चौकी बम्हनी पुलिस द्वारा अलग अलग मामले में कोरेक्स एवं गांजा बिक्रेता आरोपियों को गिरफ्तार कर पहुँचाया जेल ।*
*आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ कोरेक्स एवं गांजा समेत 2 लाख 22 हजार रुपये कीमती मशरुका किया गया जप्त।*
*सीधी ।* पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं संबंधित अनुभाग एसडीओपी के कुशल मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कोतवाली निरी. अभिषेक उपाध्याय के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने 1,10,000 रुपए कीमती मसरूका 50 नग आनरेक्स कफ सिरप मय परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल के साथ तीन आरोपियों को तथा थाना प्रभारी चुरहट के नेतृत्व में चौकी प्रभारी बम्हनी नीरज साकेत एवं टीम ने 02 किलो 160 ग्राम मादक पदार्थ गांजा मय परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल कल कीमती 1,12,000 के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायलय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जिला जेल सीधी कराया गया दाखिल ।




